फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By elections will be held in Punjab if these three candidates win in assembly election 2022

ये सीएम चेहरे जीते तो उपचुनाव होंगे: संगरूर व फिरोजपुर संसदीय सीट होगी खाली, चन्नी को एक विधानसभा सीट छोड़ना पड़ेगा

Fri, 25 Feb 2022 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 12:27 AM IST
सार

उपचुनाव का नियम यह है कि यदि कोई निर्वाचन क्षेत्र की सीट खाली होती है तो छह माह के भीतर चुनाव आयोग को इस पर उपचुनाव कराना होना अनिवार्य होता है।

विज्ञापन
By elections will be held in Punjab if these three candidates win in assembly election 2022
सुखबीर सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की 16वीं विधानसभा के लिए 20 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब उपचुनाव की आहट सूबे में सुनाई दे रही है। राज्य में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो सकते हैं। शिअद, कांग्रेस और आप के मुख्यमंत्री चेहरा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अगर सभी ने जीत दर्ज की तो तीन सीटों पर उपचुनाव होंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग छह माह के भीतर इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा करेगा।

विज्ञापन


सूबे की इन प्रमुख सीटों में फिरोजपुर से सांसद शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और संगरूर से सांसद आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान का नाम शामिल है। सुखबीर बादल ने जलालाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा है। अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो उनकी फिरोजपुर संसदीय सीट में उपचुनाव करवाना होगा।
विज्ञापन


वहीं भगवंत मान धूरी से चुनाव मैदान में हैं। इस बार वह पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भी हैं। उनके चुनाव में जीतने के बाद संगरूर सीट पर आयोग को उपचुनाव कराना होगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में दो विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इन दोनों सीटों में यदि जीत हासिल करते हैं तो एक सीट पर उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नियम
उपचुनाव का नियम यह है कि यदि कोई निर्वाचन क्षेत्र की सीट खाली होती है तो छह माह के भीतर चुनाव आयोग को इस पर उपचुनाव कराना होना अनिवार्य होता है। सिर्फ विशेष परिस्थितियों में इस नियम में बदलाव या उपचुनाव का समय बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed