{"_id":"57d5b4144f1c1ba83031d1e4","slug":"buxar-mp-ashwini-chaubay-attacks-on-bihar-goverment-at-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में गरजे बिहार के सांसद, शहाबुद्दीन की रिहाई पर दिखाए कड़े तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में गरजे बिहार के सांसद, शहाबुद्दीन की रिहाई पर दिखाए कड़े तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
MP Ashwini Choubey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में जंगलराज लौटने लगा है। लोग सहमें हुए हैं। वहां हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। बक्सर(बिहार) के सांसद अश्विनी चौबे यहां राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रप्रेम उत्सव समारोह में शामिल होने आए थे।
इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत मे कहा कि पूर्व राजद सांसद मो. शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के बाद यह साबित हो गया है कि बिहार में जंगलराज पार्ट-2 शुरू हो गया है। शहाबुद्दीन की रिहाई के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार है। शहाबुद्दीन के मामले को कमजोर कर उसकी रिहाई का रास्ता तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। भरतीय जनता पार्टी बिहार की जनता के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

बिहार परिषद ने ज्ञापन सौंपा
MP Ashwini Choubey
- फोटो : अमर उजाला
बिहार परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सांसद अश्विनी चौबे से यूटी गेस्ट हाउस में मिला। बिहार परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि सांसद को बिहार परिषद के लिए जमीन आबंटन कराने के लिए ज्ञापन सौंपा है। साथ ही बिहार परिषद के आगामी कार्यक्रम में आने का न्योता भी दिया है। प्रतिनिधि मंडल में महासचिव अमिताभ द्विवेदी, डॉ प्रशांत गौरव, सत्यम ओझा आदि भी शामिल थे।