{"_id":"68a3723a335cb20cc704ea07","slug":"businessmen-unhappy-with-cleanliness-and-garbage-collection-in-the-markets-will-complain-to-the-mayor-chandigarh-news-c-16-pkl1091-794028-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाजारों में सफाई-कूड़ा कलेक्शन से कारोबारी नाखुश, मेयर को देंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाजारों में सफाई-कूड़ा कलेक्शन से कारोबारी नाखुश, मेयर को देंगे शिकायत
विज्ञापन
चंडीगढ़। बाजारों में अभी भी नियमित सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम ठीक से नहीं हो रहा है। इसको लेकर व्यापार मंडल ने मेयर को शिकायत देने के लिए कहा है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्डा ने बताया कि पिछले दिनों यह मुद्दा उठाया गया था, उसके बाद स्थिति में सुधार हुआ था, अब एक बार फिर से यह समस्या बढ़ने लगी है। सेक्टर-22 की मार्केट के कारोबारी सुमित कुमार और गोपाल वाधवा ने बताया कि अवैध वेंडर और सफाई यहां की बड़ी दिक्कतें है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कभी आते हैं तो कभी नहीं। बारिश में जलभराव हो जाता है और इस दौरान गंदगी बढ़ जाती है।
वहीं, सेक्टर-21 मार्केट के कारोबारी चरणजीव सिंह ने बताया कि बाजार में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नियमित नहीं आते है। खुद कारोबारियों ने अपने पैसे से कर्मचारी रखा है, जो सभी दुकानों से कूड़ा एकत्र करता है। कूड़ा उठाने वालों का कोई पक्का समय नहीं है। कभी सुबह 9 या 10 बजे आ जाते हैं, तब तक बाजार नहीं खुलता, तो कभी दोपहर बाद आते हैं। इन मुद्दों को लेकर मेयर के सामने बात रखी जाएगी।