फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Businessman died after falling from fifth floor in Jalandhar Heights

Jalandhar: पांचवी मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, खुदकुशी या हादसा... पुलिस जांच में जुटी

Mon, 04 Dec 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 04:09 PM IST
सार

रितेश कोहली व उसका परिवार पहले शिवा जी पार्क के पास स्थित घर में रहता था। करीब 15 से 20 दिन पहले ही वहां से जालंधर हाइट्स में शिफ्ट हुआ था। पुलिस जांच में पता चला है कि रितेश पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था।

विज्ञापन
Businessman died after falling from fifth floor in Jalandhar Heights
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जालंधर के पॉश इलाके जालंधर हाइट्स के एम ब्लॉक में एक कारोबारी की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रितेश कोहली के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस जांच कर रही है कि कोहली ने खुदकुशी की है या फिर वह अचानक गिर गया है। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही शिफ्ट हुआ था परिवार
रितेश कोहली व उसका परिवार पहले शिवा जी पार्क के पास स्थित घर में रहता था। करीब 15 से 20 दिन पहले ही वहां से जालंधर हाइट्स में शिफ्ट हुआ था। थाना सदर के एसएचओ भरत मसीह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुरुचि के बयान दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


सुरुचि ने अपने बयान में बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे उसके पांचवी मंजिल से नीचे गिर गए। रितेश कोहली के पिता सतीश कोहली निवासी सेंट्रल टाऊन ने बताया कि उनका बेटा दिमागी रूप से कुछ परेशान चल रहा था। वह बेटे की मौत के कारण सदमे में हैं। अगर बाद में कोई बात सामने आती है तो वह दोबारा पुलिस के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक रितेश प्रॉपर्टी डीलर और टेंट हाउस का काम करता था। घटना के वक्त रितेश की पत्नी सुरुचि घर पर ही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि रितेश पिछले काफी समय से डिप्रेशन में था। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी तक किसी प्रकार की कोई स्पष्टता नहीं हुई है। पुलिस को क्राइम सीन से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। अगर, किसी भी पक्ष द्वारा केस में आपत्ति जताई जाती है तो पुलिस केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed