Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   business of fake liquor spread in Punjab, Haryana and Chandigarh

जहरीला व्यापार : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़़ में फैला नकली शराब का कारोबार, देसी से लेकर ब्रांडेड तक की सप्लाई

Wed, 14 May 2025 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा विशाल पाठक, चंडीगढ़
विशाल पाठक, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 03:41 AM IST
सार

इस नेक्सेस में डिस्टलरी कंपनियों से तालुक रखने वाले कई लोग शामिल हैं। ये न केवल देसी, बल्कि नकली ब्रांडेड शराब भी बनाना जानते हैं।

विज्ञापन
business of fake liquor spread in Punjab, Haryana and Chandigarh
file pic

विस्तार

नकली शराब का काला कारोबार पंजाब, हरियाणा से लेकर चंडीगढ़ तक फैला हुआ है। इस नेक्सेस में डिस्टलरी कंपनियों से तालुक रखने वाले कई लोग शामिल हैं। ये न केवल देसी, बल्कि नकली ब्रांडेड शराब भी बनाना जानते हैं।

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इन नकली देसी व ब्रांडेड शराब की बिक्री चोरी-छिपे लगातार जारी है। नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट से लेकर ब्रांडेड शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और लेबल तक का पूरा स्टॉक दिल्ली, राजस्थान, गोवा, नोएडा और छत्तीसगढ़ से आता है। नकली शराब के इस नेक्सेस में कई ट्रांसपोर्टर कंपनी के ड्राइवर और कुरिअर कंपनी के लोग भी शामिल हैं, जो नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले इन स्टॉक को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


जहरीली शराब पीने के कारण पंजाब के अमृतसर के मजीठा में 21 लोगों की मौत होना, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मार्च 2024 में सुनाम और दिड़बा में जहरीली शराब पीने के कारण 22 लोगों की मौत हो गई थी। बीते साल चंडीगढ़ में भी नकली शराब की बड़ी खेप पकड़ी, जिसमें नकली ब्रांडेड शराब का स्टॉक शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे तैयार होती है नकली ब्रांडेड शराब
शराब में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट यानी केमिकल राजस्थान, गोवा, नोएडा और छत्तीसगढ़ से मंगाया जाता है। दरअसल शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट यानी केमिकल का हर डिस्टलरी कंपनी का कोटा तय होता है। इससे बनने वाली शराब और उसकी डिग्री की जांच कर तय मानकों के अनुरूप स्टॉक तैयार होता है।

लेकिन जो लोग नकली शराब बनाने का काम करते हैं, वह दूसरे राज्यों से इसका स्टॉक मंगवाकर इसे डिस्टलरी प्लांट या अवैध रूप से बनाई गई शराब के कारखानों में प्रोसेस कर शराब तैयार करते हैं। फिर दिल्ली से बड़ी तादाद में ब्रांडेड खाली बोतलें, ढक्कन और लेबल मंगवाए जाते हैं, चंडीगढ़ की भी कई डिस्टलरी कंपनी अपने स्टॉक में हेरफेर कर इस गिरोह को नकली शराब बनाने का सामान मुहैया कराती हैं।

मजीठा शराब कांड: दिल्ली से पंजाब आई मेथेनॉल की खेप... पटियाला में पकड़ी, अमृतसर में नकली शराब से 21 मौतों से कोहराम
यूपी और बिहार तक जाती है सप्लाई
नकली शराब के इस काले कारोबार में शामिल गिरोह देसी के अलावा जो ब्रांडेड शराब तैयार करते हैं, उसकी खेप यूपी और बिहार तक पहुंचाई जाती है। पुलिस के पुराने केस में जांच में सामने आए फैक्ट्स की अगर बात करें तो यह बाजार के रेट से आधे में तैयार की जाती है। अलग-अलग रूट के जरिये बड़ी संख्या में यूपी और बिहार भेजा जाता है, इस नेक्सेस में कई बड़े लोग भी शामिल हैं, जो न केवल डिस्टलरी कंपनी बल्कि शराब ठेके भी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed