फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buses of Dera supporters going to Dera Salabatpura were stopped in Bathinda

Bathinda: डेरा सलाबतपुरा में नामचर्चा को जा रहे डेरा समर्थकों की बसों को रोका, सिखों ने की नारेबाजी

Sun, 30 Oct 2022 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 04:27 PM IST
सार

धरना दे रहे शिअद अमृतसर के नेता जसकरण सिंह ने कहा कि डेरा मुखी राम रहीम ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवाई है। सिखों में डेरा मुखी के प्रति रोष है। 2007 में भी डेरा मुखी ने पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
Buses of Dera supporters going to Dera Salabatpura were stopped in Bathinda
डेरा प्रेमियों की बसों को रोका गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में स्थित डेरा सलाबतपुरा की नामचर्चा में शामिल होने जा रहे डेरा समर्थकों की बसों को शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के वर्करों एवं सिख लोगों ने गांव जलाल में घेर लिया। धरनाकारी डेरा मुखी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स एवं सीआईडी की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस बल ने धरनाकारियों को शांत करवाने का प्रयास किया। वहीं डेरा समर्थकों की बसों का रूट बदल कर उन्हें सलाबतपुरा की ओर भेजा गया। 

विज्ञापन


धरना दे रहे शिअद अमृतसर के नेता जसकरण सिंह ने कहा कि डेरा मुखी राम रहीम ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवाई है। सिखों में डेरा मुखी के प्रति रोष है। 2007 में भी डेरा मुखी ने पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। अब फिर से डेरा मुखी पंजाब में माहौल खराब करना चाहता जिसके चलते वह अपने समर्थकों के जरिये पंजाब के गांवों में अपने पोस्टर बंटवा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र एवं हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारें बंदी सिंहों को रिहा नहीं कर रही लेकिन सजा काट रहे राम रहीम को कई-कई माह की पैरोल दी जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि डेरा मुखी को पैरोल न दी जाए और उसके खिलाफ चल रहे सभी बाकी केसों की जांच भी तेजी से की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। थाना दयालपुरा के एसआई गणेशवर कुमार का कहना था कि पुलिस ने धरनाकारियों को शांत करवा दिया और डेरा समर्थकों की बसों का रूट बदलकर उन्हें दूसरे रूट के जरिए डेरा सलाबतपुरा की ओर रवाना कर दिया। 


डेरा सिरसा की पंजाब के सलाबतपुरा में इकलौती ब्रांच है। जहां पर हर रविवार को डेरा समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नामचर्चा करते हैं। करीब एक माह पहले डेरा सलाबतपुरा की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिख दिए गए थे। इस मामलें की अभी तक पुलिस जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed