फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buses did not proceed beyond Ambala; Those coming to Chandigarh remained troubled throughout the day.

Chandigarh News: अंबाला से आगे नहीं बढ़ीं बसें<bha>;</bha> चंडीगढ़ आने वाले दिनभर रहे परेशान

Tue, 13 Feb 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Buses did not proceed beyond Ambala; Those coming to Chandigarh remained troubled throughout the day.
चंडीगढ़/कैथल/यमुनानगर/हिसार। किसानों के दिल्ली कूच के एलान और झरमड़ी सीमा पर चंडीगढ़-अंबाला हाईवे बंद किए जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। चंडीगढ़ से वाहनों को बदले रूट पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है। इससे लंबा जाम लग रहा है। ऐसे में हरियाणा के कई शहरों से चंडीगढ़ की बस सेवा प्रभावित हुई है। बसें अंबाला से आगे नहीं बढ़ रहीं। सोमवार को चंडीगढ़ आने वाले बस यात्री अंबाला में फंसकर दिनभर परेशान रहे।उधर, कैथल डिपो ने पटियाला व पातड़ा के बाद चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। चंडीगढ़ जाने वाली बसों को केवल अंबाला तक ही संचालित किया जा रहा है। बता दें कि रविवार को रोडवेज ने पटियाला, संगरूर, खनौरी-पातड़ा और समाना के लिए बस सेवा बंद की थी। अब चंडीगढ़ की बस सेवा बंद होने के बाद कैथल जिले का पंजाब से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है। अब मंगलवार को दिल्ली जाने वाली बसें भी बॉर्डर तक ही जाएंगी। इसके लिए रोडवेज के मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। कैथल डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। यमुनानगर डिपो ने भी पंजाब और जम्मू के रूट बंद कर दिए हैं। अंबाला में कई जगह नाकाबंदी व रास्ते डायवर्ट करने से जाम की स्थिति रही। यमुनानगर से चंडीगढ़ आने वाली बसें भी प्रभावित हुईं हैं। यमुनानगर डिपो ने पंजाब के अमृतसर व पटियाला व जम्मू के कटरा रूट को रविवार से ही बंद कर दिया है। चंडीगढ़ के लिए भी बसों को वाया पंचकूला चलाया जा रहा है। यमुनानगर डिपो से चंडीगढ़ के लिए बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं, चंडीगढ़ से बसों को अंबाला रूट की जगह अब पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर दिल्ली भेजा जा रहा है। रूट डायवर्जन की वजह से बसें अब दिल्ली देरी से पहुंच रही हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बदले रूट पर भी नाके लगने और डायवर्जन से लंबा जाम लग रहा है। सोशल मीडिया पर कई तरह से वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिल्ली के रास्तों के बंद होने के दावे किए जा रहे हैं। इसकी वजह से सीटीयू के हेल्पलाइन नंबरों पर भी लोगों के फोन आ रहे हैं। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि सीटीयू की बस सेवा सामान्य रूप से चल रही है। सिर्फ अंबाला के पास सड़कें बंद होने की वजह से रूट बदला गया है। अब बसें पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर दिल्ली जा रही हैं। इसकी वजह से बसों को सामान्य के मुकाबले थोड़ा समय ज्यादा लग रहा है लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली समेत अन्य जगहों के लिए सीटीयू की बस सेवा जारी है। विभाग की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार अंबाला व अन्य जिलों के पुलिस के संपर्क में हैं और उनकी एडवाइजरी का पालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed