{"_id":"49512872142bfa859ed3850723323ce1","slug":"bus-stand-parking-contractor-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मिनट के नाम पर खेला जा रहा एक खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मिनट के नाम पर खेला जा रहा एक खेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-43 के बस अड्डे पर पार्किंग ठेकेदार की मनमानी चल रही है। पार्किंग ठेकेदार ने बस स्टैंड के रास्ते पर ही कब्जा कर लिया है। यह सारा कब्जा बस अड्डा प्रशासन की जानकारी में है और इस खेल को दस मिनट के नाम पर खेला जा रहा है।
स्थिति यह है कि एंट्री एरिया पर ही पार्किंग का बोर्ड लगाकर लोगों को पार्किंग की पर्ची थमा दी जाती है। इसी पर्ची पर पार्किंग फीस वसूली जाती है। पहले एंट्री पर इस तरह पार्किंग नहीं थी। हालत यह है कि नो एंट्री एरिया में भी वाहनों की कतारें लगी रहती हैं।
10 मिनट के लिए शुल्क नहीं
इस संबंध में जब आईएसबीटी-43 के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था पिक एंड ड्राप के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता। पर्ची पर समय अंकित रहता है।
दस मिनट के लिए कोई भी पार्किंग चार्ज न दे। जब पूछा गया कि वाहन लेकर आने वालों को यह जानकारी कौन देगा और ऐसा कोई बोर्ड भी यहां नहीं है तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
कोट...
पिक एंड ड्रॉप के लिए कोई शुल्क नहीं है। पर्ची दी जाती है उस पर समय अंकित रहता है। 10 मिनट के लिए कोई शुल्क नहीं है। दस मिनट के बाद शुल्क लिया जाता है।
-मलकीयत सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर, आईएसबीटी सेक्टर-43।
पार्किंग रेट
कार
2 घंटे के लिए------10 रुपये
2 से 6 घंटे ------15 रुपये
6 से 24 घंटे------20 रुपये
मोटरसाइकिल
दो घंटे के लिए------5 रुपये
2 से 24 घंटे------10 रुपये
साइकिल
2 घंटे के लिए ------3 रुपये
2 से 24 घंटे------5 रुपये
हेलमेट का शुल्क------दो रुपये