{"_id":"5ef4ce998ebc3e433c613372","slug":"bus-going-from-delhi-to-amritsar-overturned-in-panipat-51-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से अमृतसर जा रही बस पानीपत में पलटी, 51 यात्री घायल, दंपती और तीन बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से अमृतसर जा रही बस पानीपत में पलटी, 51 यात्री घायल, दंपती और तीन बच्चे गंभीर
Thu, 25 Jun 2020 09:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:50 PM IST
सार
- कश्मीरी गेट से रात 11 बजे सवारियां लेकर रवाना हुई थी प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल्स की बस
- बस में थी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश की रहने वाली सवारियां
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसबल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से अमृतसर जा रही बस बुधवार की रात करीब 12:30 बजे एनएफएल गेट के सामने फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 60 सवारियां थीं। जिनमें से 51 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां एक दंपती की हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआई रेफर किया है। वहीं तीन बच्चों की हालत भी गंभीर है, जिनका इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है। बाकी सवारियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि एक निजी टूर एंड ट्रैवल्स की यात्री बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से बुधवार रात 11 बजे अमृतसर के लिए चली थी। बस में 60 सवारियां थीं। रात करीब 12:30 बजे चालक बस को लेकर पानीपत पहुंचा और एनएफएल गेट के सामने तेज रफ्तार से आ रही बस के चालक को झपकी आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
बस फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। क्रेन की मदद से बस को हटाकर जाम खुलवाया गया। बस की सवारियां दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं।