{"_id":"20ad657791fff8191ebbcdc621afd46f","slug":"bus-driver-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बचाने में बस चालक ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को बचाने में बस चालक ने गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Jun 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड लाइट जंप कर अचानक सामने आई कार सवार छात्रा को बचाने में हिमाचल रोडवेज के एक चालक ने अपनी जान गंवा दी। यह हादसा 45/46/49/50 के लाइट प्वाइंट पर वीरवार दोपहर दो बजे हुआ।
विज्ञापन
अचानक इमरजैंसी ब्रेक लगाने पर वोल्वो बस की ड्राइवर के साथ वाली खिड़की खुल गई। ड्राइवर सुशील कुमार (45) खिड़की से गिर गया और पिछले टायर के नीचे आ गया। बस डिवाइडर की ग्रिल से टकरा कर रुकी।
विज्ञापन
बस में सवार 25 यात्री बालबाल बचे। पुलिस ने जैन कार चालक छात्रा वृंदा कटारिया के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वृंदा कार्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9 में 12वीं पढ़ती है।
विज्ञापन
धर्मशाला डिपो की यह वोल्वो बस एचपी 68-2649 शिमला से चंडीगढ़ आ रही थी। बस कंडक्टर बलदेव सिंह की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर सुशील कुमार कांगड़ा के जसोर गांव के रहने वाले थे। बलदेव सिंह के अनुसार बस सेक्टर 43 बस स्टैंड जा रही थी। उक्त लाइट प्वाइंट पर ग्रीन सिग्नल था और जैसे ही बस चौक क्रास कर रही थी सेक्टर-45 की ओर से एक जैन कार रेड लाइट जंप कर बस के आगे आ गई।
बस में बैठी सवारियों के अनुसार जैन कार में सवार छात्रा और उसकी मां को बचाने के लिए चालक ने ब्रैक लगाए थे। सेक्टर 49 चौकी पुलिस इंचार्ज छात्रा को पकड़ कर सेक्टर-34 थाने ले गए।
सीट बेल्ट पहनी होती तो बच सकती थी जान
अगर हिमाचल रोडवेज बस चालक सुशील कुमार ने सीट बेल्ट लगाई होती तो जान बच सकती थी। सीट बेल्ट होने पर वह नीचे नहीं गिरते।