फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus collided with cyclist, death

Chandigarh News: बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 22 May 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bus collided with cyclist, death
चंडीगढ़। सेक्टर-29 में बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-30 के 46 वर्षीय जोगिंद्र के रूप में हुई है। वहीं, बस चालक की पहचान राजन ठाकुर (33) निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाद में थाने से जमानत पर छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ नंबर का बस चालक राजन बस को बैक कर रहा था। इस दौरान पीछे से साइकिल पर गुजर रहा जोगिंद्र बस की चपेट में आ गया। उसे सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक जोगिंदर डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। हादसे के समय वह सेक्टर-29 मंडी ग्राउंड के पास से गुजर रहा था। बस चालक जोगिंद्र चंडीगढ़ से हिमाचल के बद्दी शहर में मजदूरों को ले जाने का काम करता है। वह बस को अगले दिन के लिए तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरड़ निवासी अरुण की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed