{"_id":"63340ac3524738118b3e250b","slug":"bus-climbed-on-divider-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मोबाइल पर बात कर रहा था चालक, मना करने पर नहीं माना, डिवाइडर पर चढ़ा दी बरातियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: मोबाइल पर बात कर रहा था चालक, मना करने पर नहीं माना, डिवाइडर पर चढ़ा दी बरातियों से भरी बस
Wed, 28 Sep 2022 02:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:21 PM IST
सार
चालक मोबाइल पर बात करते हुए बस शहर के अंदर से ले जाने के लिए जर्जर भूना रोड पर आ गया। बस अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। एकदम से झटका लगा तो बरातियों को पता चला। आगे बैठे बरातियों को चोट आई है। घटना के बाद चालक नीचे उतरा और दूसरी तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढ़ी बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहाबाद में भूना रोड पर बुधवार दोपहर को भूना से दरियापुर बरात में जा रही बरातियों से भरी एक निजी बस चालक की लापरवाही से डिवाइडर पर चढ़ गई। रोड टूटा होने के बावजूद चालक मोबाइल पर बात कर रहा था और बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस में आगे बैठे करीब छह लोगों को मामूली चोट आई है। करीब एक घंटे तक बराती मौके पर खड़े रहे। दूसरी बस मंगवाई। इसके बाद बरातियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन
मामले के मुताबिक भूना निवासी प्रिंस ने बताया कि भूना से दरियापुर बरात जा रही थी और बस में करीब 60 बराती सवार थे। उन्होंने बताया कि भूना से जैसे ही बस निकली तो चालक मोबाइल पर बात करने लगा। चालक को मोबाइल छोड़कर ठीक ढंग से बस चलाने को कहा गया लेकिन वह नहीं माना और रास्ते भर बात करता आया।
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड ओवरब्रिज से शहर तक रास्ता टूटा हुआ है। सभी ने ओवरब्रिज से बाईपास होकर बस ले चलने को कहा तो वह नहीं माना और बोला कि आगे चालान काटने वाले खड़े होंगे। इसके बाद मोबाइल पर बात करते हुए बस शहर के अंदर से ले जाने के लिए जर्जर भूना रोड पर आ गया। बस अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। एकदम से झटका लगा तो बरातियों को पता चला। आगे बैठे बरातियों को चोट आई है। घटना के बाद चालक नीचे उतरा और दूसरी तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका