फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper vacancy recurit only merit base

गुडन्यूज: कांट्रेक्ट पर बंपर वेकेंसी ओनली मैरिट पर

Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
bumper vacancy recurit only merit base

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अनुबंध पर भर्ती किए जाने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों का चयन अब मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत चयन मानदंड की घोषणा की गई है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि मिशन के तहत कर्मचारियों की भर्ती विज्ञापन और स्क्रीनिंग टेस्ट से की जाएगी। उम्मीदवार के आईक्यू, सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय के बारे में दक्षता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विज्ञापित कुल पदों के लिए आवेदकों में से दक्षता व योग्यता के आधार पर 4-5 गुना उम्मीदवारों की संक्षिप्त सूची तैयार की जाएगी। आवेदकों की संख्या कम होने की स्थिति में संक्षिप्त सूची में 2-3 गुना उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इस दक्षता परीक्षा में कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह चयन मानदंड तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा, ताकि भविष्य में भर्ती किए जाने वाले सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जा सके। विज ने बताया कि इनके अलावा, यदि रिक्त पदों की संख्या 10 से अधिक होगी तो इनके चयन के लिए मुख्यालय से पेपर सहित एक आबर्जवर की ड्यूटी लगाई जाएगी और यदि रिक्त पदों की संख्या 10 से कम होगी तो संबंधित जिलों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के चेयरमैन व उपायुक्त को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। परीक्षा में सभी अंक काले या नीली स्याही के पेन से दिए जाएंगे। इससे लोगों में मेरिट पर भर्ती होने का सपना जल्दी पूरा होगा और सभी योग्य उम्मीदवारों को उनके अधिकार प्राप्त हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे चयन के मानदंड

bumper vacancy recurit only merit base

भर्ती के लिए तय किए गए मानदंड के अनुसार, कुल 100 अंकों का विभाजन इस प्रकार से किया गया है। इसमें मूल योग्यता के अंक 25 फीसदी, अतिरिक्त उच्च योग्यता के 5 प्रतिशत, संबंधित पद के अनुसार अनुभव के 5 प्रतिशत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में काम करने के अनुभव के 5 प्रतिशत, विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों के लेखा दक्षता परीक्षा के 20 प्रतिशत (जोकि चिकित्सकों और समूह घ के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक नहीं है), कंप्यूटर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के 10 फीसदी अंक और साक्षात्कार के मात्र 10 फीसदी अंक दिए जाएंगे।

इसके अलावा, स्थानीय क्षेत्र के उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत की अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उम्मीदवारों को पूरे 20 अंक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अन्दर आने वाले उम्मीदवारों को 15 अंक और जिले से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को 10 अंक दिए जाएंगे, जबकि जिले से बाहर के उम्मीदवार को कोई नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, दूसरे कर्मचारियों का चयन मानदंड शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed