{"_id":"29c79ef96d7f3455e6856663c032b804","slug":"bumper-vacancy-in-ctu-recruitment-will-be-725-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: सीटीयू में 725 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: सीटीयू में 725 पदों पर होगी भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Mar 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग (सीटीयू) जल्द ही 725 पदों पर रेगुलर कंडक्टर और ड्राइवरों की भर्ती करने जा रहा है। इस संबंध में पहले ही प्रपोजल भेजा जा चुका है। वहीं, सीटीयू में 230 कंडक्टर और ड्राइवरों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुलभ बनाने के लिए सीटीयू हर पैंतरा अपना रहा है। खासकर सीटीयू की बसों को लेकर बहुत से बदलाव आगामी दिनों में देखने को मिलेंगे। बस रूट प्लान के बाद अब सीटीयू अपने एक डिपो को कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जा रहे स्टाफ के हवाले करने जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो में 230 कंडक्टर और ड्राइवरों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाएगा। साथ ही डिपो के रेगुलर स्टाफ को दूसरे डिपो में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद 4 नंबर डिपो का पूरा काम अनुबंध आधारित कर्मियों के सहारे ही होगा। इससे ओवर टाइम के घंटों में कमी तो आएगी।
विज्ञापन
साथ में रेगुलर स्टाफ की तरह सैलरी पर होने वाले खर्च में भी कटौती होगी। सीटीयू के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्राइवेट कंपनी से बातचीत भी अंतिम पड़ाव पर है। भर्ती के बाद ओवरटाइम एकदम बंद हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।