फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bumper recruitment for punjab police, outcome of truth of drugs in dope test

पुलिस में होगी साढ़े 4 लाख भर्तियां, सामने आएगा 'उड़ता पंजाब ' का सच

Fri, 01 Jul 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 01 Jul 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
bumper recruitment for punjab police, outcome of truth of drugs in dope test
पंजाब पुल‌िस - फोटो : amar ujala

पंजाब में जल्द ही पुलिस में साढ़े चार लाख युवाओं की भर्ती होने जा रही है और इसी में सामने आएगा नशे का सच। दरअसल पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश में नशे को लेकर खासा बवाल खड़ा किया जा रहा है।

विज्ञापन


अब पंजाब पुलिस में साढ़े चार लाख युवा भर्ती होने जा रहे हैं। इससे वास्तविक तस्वीर सामने आ जाएगी। डोप टेस्ट होने से यह साफ हो जाएगा कि पंजाब में कितने युवा नशे के आदी है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला से कहा कि वह युवाओं के हो रहे डोप टेस्ट की कवरेज जरूर करवाएं ताकि जनता के सामने सच आ सके।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि बॉर्डर पर तो घुसपैठ हो रही है ड्रग तो पंजाब में आसानी से आएगी ही। यहां सीमा पर सख्ती नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में ड्रग से तीन लोगों की मौत हुई है वहां पर भी नशा है। पंजाब को क्यों बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा मे  पुलिस भर्ती के दौरान नशे के कारण जहां तीन नवयुवकों की मृत्यु हो चुकी है वहीं एक हजार के लगभग नवयुवक नशे के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। पंजाब पुलिस में 8000 अन्य जवानों की भर्ती का एलान करते हुए बादल ने कहा कि आगामी कैबिनेट मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वुमन आर्म्ड स्पेशल स्कॉट’ टीमों  को 15 दिनों के दौरान फील्ड में भेजने का एलान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed