फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Two Man in Zirakpur of Mohali

Firing in Zirakpur: कार सवारों पर बरसाईं चार गोलियां, लड़की को लेकर पुरानी रंजिश में की फायरिंग

Sat, 22 Jul 2023 01:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 01:43 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ियां स्विफ्ट थीं और दोनों लोहगढ़ से आईं। हमलावरों की गाड़ी पार्किंग में जाकर रुक गई। इसी बीच पीछे से दूसरी स्विफ्ट कार में आ रहे युवकों को रुकने का इशारा किया। जब वे नहीं रुके तो युवकों ने एक के बाद एक चार गोली दाग दीं।

विज्ञापन
Firing on Two Man in Zirakpur of Mohali
सीसीटीवी में कैद फायरिंग की घटना। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जीरकपुर के लोहगढ़ रोड स्थित व्यापारिक संस्थान मेट्रो प्लाजा में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे कार सवारों ने रंजिशन एक कार में जा रहे युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार सवार दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन


एक निजी अस्पताल में भर्ती इंदरजीत निवासी बलाचौर की पसलियों में गोली लगने के बाद आरपार हो गई। वहीं, सतिंदर वर्मा निवासी लुधियाना के जांघ में गोली लगी है। इंदरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। मेट्रो प्लाजा में गोली चलने की सूचना के बाद एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह और डीएसपी विक्रम बराड़ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नई वर्दी में दिखेंगे सैनिक: अमेरिका की तर्ज पर भारतीय सेना के लिए बनी नई यूनिफार्म, बाहर बिक भी नहीं पाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फायरिंग का कारण एक लड़की को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ियां स्विफ्ट थीं और दोनों लोहगढ़ से आईं। हमलावरों की गाड़ी पार्किंग में जाकर रुक गई। इसी बीच पीछे से दूसरी स्विफ्ट कार में आ रहे युवकों को रुकने का इशारा किया। जब वे नहीं रुके तो युवकों ने एक के बाद एक चार गोली दाग दीं। इसके बाद घायल युवक ने गाड़ी भगा ली और थोड़ी दूर जाकर वह बेहोश हो गया। 



लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। करीब 20 मिनट बाद एसएचओ जीरकपुर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया और खुद मौके पर जांच शुरू कर दी। घायल युवकों और हमलावरों की गाड़ी पंजाब नंबर ही बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से 32 बोर के चार खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed