{"_id":"5a630ad64f1c1b6e268b54fd","slug":"bull-guard-on-chandigarh-officers-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय के आदेश दरकिनार, अफसरों की गाड़ियों से अब तक नहीं हटे बुल गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रालय के आदेश दरकिनार, अफसरों की गाड़ियों से अब तक नहीं हटे बुल गार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
कार पर बुल गार्ड
चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत आईएएस, एचसीएस और पीसीएस अफसरों ने अब तक अपनी सरकारी गाड़ियों से बुल गार्ड नहीं हटाए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें बुल गार्ड को जानलेवा बताते हुए उचित आदेश जारी करने की अपील की गई थी।
इस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन विभाग को नोटिस किया था। सड़क परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्यों में बुल गार्ड लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। राज्य सरकारों को गत दिसंबर के अंत में आदेश मिले और उसके बाद सभी जिलों में इसे सर्कुलेट किया गया।
कुछ दिन तक वाहन चालकों को बुल गार्ड हटवाने के लिए जागरूक किया गया। परिवहन मंत्रालय के कहने के बावजूद चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इन आदेशों को दरकिनार करते हुए अपनी सरकारी गाड़ियों पर बुल गार्ड लगाए शान से चल रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस लोगों की गाड़ियों पर लगे बुल गार्ड को अब तक न हटाए जाने को लेकर चालान कर रही है, लेकिन दूसरी ओर अफसरों की गाड़ियों पर कार्रवाई करने में कतरा रही है।