{"_id":"60a809118ebc3e34e2607399","slug":"buildings-used-in-disaster-now-buildings-will-have-to-be-constructed-with-this-view-dr-g-minister-chandigarh-news-pkl4141029169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में काम आए इमारत, अब इस नजरिये से करना होगा भवनों का निर्माण: डॉ. जी दीवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा में काम आए इमारत, अब इस नजरिये से करना होगा भवनों का निर्माण: डॉ. जी दीवान
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शुक्रवार को जीएमएचएस-34 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मिनी कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के जसपाल कंधारी की ओर से बनाया गया है। इसमें 50 बेड की व्यवस्था है और लगभग सभी पर ऑक्सीजन की सुविधा है। यह शहर का 8वां मिनी कोविड केयर सेंटर है।
प्रशासक के सलाहकार ने कोविड सेंटर का दौरा किया और संचालकों से बातचीत भी की। उन्होंने कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड को धन्यवाद दिया कि कम समय में उन्होंने एक 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है। यहां डॉक्टर व नर्स की व्यवस्था भी जसपाल कंधारी की ओर से की गई है। इस मिनी कोविड सेंटर में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी दीवान मुख्य डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उनका कहना है कि शहर में 8 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स हैं, इसलिए इन सभी जगह कोविड केयर सेंटर बन सकता है। डॉ. दीवान ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसी भी इमारत का डिजाइन व निर्माण इस नजरिये से किया जाए कि वह किसी आपदा के समय काम आ सकें। ऑर्किटेक्ट विभाग की ओर से डिजाइन तय करने के समय यह भी विचार दिमाग में रखना चाहिए कि अगर कोई आपदा आती है, तो कैसे इस इमारत का इस्तेमाल आपातकाल में अस्पताल बनाने में किया जा सकता है। इस बारे में डॉक्टरों से भी चर्चा करनी चाहिए। डॉ. दीवान ने कहा कि शहर के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में काफी जगह है, इसलिए ये सभी अब काम आ रहे हैं। कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के दीपक चौधरी ने बताया कि सेंटर में मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। किसी तरह की कोई समस्या न आए, इसके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की भी व्यवस्था की गई है। यहां डॉ. जी दीवान की निगरानी में अन्य डॉक्टर व नर्स काम करेंगे।