{"_id":"05fbfeb8073d5fdf224ec62e01f11a74","slug":"budget-tax-increase-in-luxury-and-small-car-now-will-be-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों पर टैक्स, नई गाड़ियों के लिए चुकाने पड़ेंगे अब अधिक दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों पर टैक्स, नई गाड़ियों के लिए चुकाने पड़ेंगे अब अधिक दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारों के शौकीनों के शहर के तौर पर विख्यात चंडीगढ़ के लोगों को अब आम से लेकर लग्जरी कारों के लिए अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने आम बजट में एसयूवी, डीजल कारों और लग्जरी कारों पर 4 फीसदी अतिरिक्त टैक्स बढ़ाया है। इससे जहां कारों की सेल पर फर्क पड़ेगा, वहीं लोग डीजल की बजाय पेट्रोल कारों की ओर रुख करेंगे।
विज्ञापन
10 लाख से कम की डीजल कारों के दाम 40 हजार तक बढ़ेंगे। वहीं शहर की कार कंपनियां और डीलर भी बजट के इस पहलू से नाखुश हैं। उनके अनुसार इससे अगले कुछ महीनों में कार खरीदने की सोच रहे लोग फिलहाल कुछ समय बाद ही कार खरीदेंगे। इससे कार बाजार में अगले कुछ महीनों में मंदी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
करण ग्रोवर, डायरेक्टर, ऑडी के मुताबिक लग्जरी कारों की सेल नार्मल कार के मुकाबले वैसे ही बहुत कम होती है। ऐसे में सरकार के टैक्स बढ़ाने के फैसले से सेल और कम होगी। 25 लाख तक की कार के एक से डेढ़ लाख रुपये तक प्राइज बढ़ जाएंगे। इससे कारों की सेल में अगले कुछ महीनों में गिरावट आना तय है।
विज्ञापन
आशू, जीएम, जोशी मर्सडीज ने बताया कि टैक्स बढ़ने से निश्चित तौर पर सेल पर असर पड़ेगा। खासकर डीजल कारों के दाम पेट्रोल से और बढ़ जाएंगे। जो लोग बजट तक का इंतजार कर रहे थे, वह अब थोड़ी सस्ती कार खरीदेंगे या फिर कुछ समय इंतजार करेंगे। वहीं एसयूवी कारों के शौकीन लोग अब थोड़ी कम रेंज की कार खरीदने में रूचि दिखाएंगे। अगले कुछ दिन कार बाजार के लिए मुश्किल भरे रहेंगे। नई बुकिंग पर भी इसका असर पड़ेगा।