फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget session of Punjab Vidhansabha started 

पंजाब विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, अभिभाषण की प्रतियां फाड़कर राज्यपाल की ओर उछालीं

Mon, 01 Mar 2021 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
Budget session of Punjab Vidhansabha started 
पंजाब विधानसभा में अकालियों ने स्वागत के लिए बिछाया रेड कारपेट हटाया - फोटो : अमर उजाला

पंजाब विधानसभा में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया। राज्यपाल के सदन में प्रवेश के साथ ही अकाली दल, लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने बेंच से उठकर ‘गवर्नर गो बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह नारेबाजी तब तक जारी रही, जब तक राज्यपाल अभिभाषण पढ़ते रहे। इस दौरान वेल में नारेबाजी करते हुए लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधुओं ने अभिभाषण की प्रतियां फाड़कर राज्यपाल की तरफ भी फेंकीं।

विज्ञापन


विपक्षी सदस्य केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति केंद्र सरकार के रवैये का विरोध कर रहे थे। उन्होंने राज्यपाल को केंद्र की भाजपा सरकार का नुमाइंदा करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्यपाल उस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, जो किसानों पर जुल्म कर रही है। विपक्षी सदस्यों ने इसके साथ ही पंजाब सरकार के खिलाफ भी सदन में नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर पंजाब में फिक्स मैच खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत होते ही राज्यपाल ने सदन में प्रवेश किया तो अकाली दल के सदस्य बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में बेंच से खड़े हो गए और गवर्नर गो बैक के नारे लगाने लगे। यह इतना अप्रत्याशित था कि राज्यपाल के स्वागत में खड़े हुए कांग्रेस के सदस्य खामोशी से विपक्ष के तेवरों को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी में अकाली दल का साथ लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधुओं ने दिया और सभी सदस्य वेल में पहुंच कर, अभिभाषण पढ़ रहे राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने अपने हाथों में बैनर उठाए हुए थे, जिन पर किसानों पर अत्याचार का विरोध जताया गया था। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के सदस्य भी सदन में पहुंचे और अपने सीटों पर खड़े होकर राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। राज्यपाल ने 20 मिनट में अभिभाषण पूरा किया और सदन से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed