फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BUDGET: Finance Ministry Clement on other UT except Chandigarh

बजट में चंडीगढ़ पिछड़ा, दूसरी यूटी पर ज्यादा मेहरबानी

Tue, 01 Mar 2016 10:33 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
BUDGET: Finance Ministry Clement on other UT except Chandigarh

बजट लेने के मामले में चंडीगढ़ दूसरी यूटी से भी पिछड़ गया। दूसरी यूटी पर वित्त मंत्रालय कुछ ज्यादा मेहरबान रहा। प्लान हेड में सभी यूटी में अंडमान एंड निकोबार को सबसे ज्यादा बजट मिला। प्लान हेड में अंडमान-निकोबार को चंडीगढ़ से तीन गुना से भी अधिक बजट मिला। अंडमान-निकोबार को मंत्रालय से प्लान हेड में 2250 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जबकि चंडीगढ़ को महज 700 करोड़ रुपये ही मिल पाया है।

विज्ञापन


दादर एंड नगर हवेली भी इस मामले में चंडीगढ़ से आगे निकल गई। इस यूटी को प्लान हेड में 900 करोड़ रुपये का बजट मिला। हालांकि नॉन प्लान हेड में चंडीगढ़ को सभी यूटी से ज्यादा बजट मिला है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बार अंडमान एंड निकोबार की तर्ज पर ही मंत्रालय से अधिक बजट मांगा था। 2095 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट मंत्रालय को भेजा गया था।
विज्ञापन


इसमें सबसे बड़ा हिस्सा नगर निगम के लिए रखा गया था। इस बार निगम के लिए 600 करोड़ से अधिक का बजट मांगा गया था। इसका सबसे बड़ा कारण निगम के पास अपना राजस्व स्त्रोत नहीं होना बताया जा रहा है। अपने काम चलाने के लिए निगम को बार-बार एफडी तुड़वानी पड़ती है, लेकिन प्रशासन की यह योजना वित्त मंत्रालय को रास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ पहले से विकसित, नहीं है अधिक बजट की जरूरत
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के बारे में मंत्रालय की अलग राय है। उनका मानना है कि चंडीगढ़ देश का नियोजित शहर है। यहां सभी चीजें पहले से ही बेहतर हैं। ऐसे में उसको ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है। यूटी प्रशासन के अधिकारी मंत्रालय के अधिकारियों को अपनी बजट की जरूरत मजबूती से नहीं बता पाए। इस कारण यूटी को 700 करोड़ से ही संतोष करना पड़ा। कम बजट मिलने से चंडीगढ़ में विकास के पहिए की रफ्तार धीमी हो जाएगी।

बिना विधानसभा वाली यूटी को मिले बजट का चार्ट
यूटी-------------------------प्लान-------------नॉन प्लान

अंडमान एंड निकोबार-----2250--------------1795.02
दादर एंड नगर हवेली-----900----------------155.84
चंडीगढ़--------------------700-----------------2834
दमन एंड दीव-------------575----------------187.72
लक्षद्वीप------------------525----------------699.54

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed