फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget cuts will be on the order of the High Court in the case and PU VC meeting UGC chairman

बजट कटौती मामले में होगी यूजीसी चेयरमैन और पीयू वीसी की बैठक

Thu, 15 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Budget cuts will be on the order of the High Court in the case and PU VC meeting UGC chairman
Panjab University - फोटो : amar ujala

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद आर्थिक तंगी में चल रही पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए बुधवार को राहत भरी खबर आई। यूजीसी के चेयरमैन ने आर्थिक तंगी के मुद्दे पर चर्चा के लिए पीयू के वीसी को वीरवार को दिल्ली बुलाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि यूजीसी द्वारा बजट में कटौती किए जाने के बाद पीयू प्रशासन के पास प्रोफेसर और कर्मचारियों को जनवरी में वेतन देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यूजीसी चेयरमैन और सेक्रेटरी को पीयू की वित्तीय हालात को लेकर मीटिंग करने के निर्देश दिए थे। मामले में कोर्ट ने 14 दिसंबर की तिथि तय की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कोर्ट के आदेश को गंभीरता से लेते हुए यूजीसी कार्यालय से पीयू कुलपति को वीरवार को चेयरमैन और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया है। 

44 करोड़ मिलेंगे तभी दिसंबर का मिलेगा वेतन 

Budget cuts will be on the order of the High Court in the case and PU VC meeting UGC chairman
हाईकोर्ट - फोटो : file photo

यूजीसी से मीटिंग की जानकारी मिलते ही पीयू कुलपति और अन्य अधिकारियों ने मामले से जुड़ी फाइलों को समेटना शुरू कर दिया। यूजीसी चेयरमैन के साथ होने वाली मीटिंग में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने 2016-77 के लिए प्रस्तावित 277 करोड़ बजट मांगा था, लेकिन यूजीसी ने 176 करोड़ से एक पैसा भी अधिक देने से मना कर दिया था। 

यूजीसी पिछले कई सालों से बजट में कटौती कर रहा है। पीयू के बजट में 101 करोड़ की कटौती हो चुकी है। पंजाब सरकार ने भी अपने हिस्सा के 20 करोड़ से अधिक रुपये पिछले तीन साल से नहीं दिया है। 

44 करोड़ मिलेंगे तभी दिसंबर का मिलेगा वेतन 
पीयू प्रशासन के पास दिसंबर का वेतन जारी करने के लिए पैसा नहीं है। हर महीने पीयू का 35 से 40 करोड़ सिर्फ वेतन में चला जाता है। 2016-17 में यूजीसी द्वारा मंजूर किए गए 176 करोड़ बजट में से 44 करोड़ जारी नहीं हुई है। 

अगर इस महीने यह पैसा यूजीसी द्वारा जारी नहीं किया गया तो जनवरी में वेतन नहीं मिल पाएगा। बोर्ड ऑफ फाइनेंस पहले ही दूसरे फंड से वेतन देने पर रोक लगा रखी है। वीरवार को यूजीसी चेयरमैन और पीयू अधिकारियों की मीटिंग के बाद बकाया राशि मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed