फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   budget, chandigarh budget, ut admin, modi government, chandigarh demand big budget, chandigarh

चंडीगढ़ प्रशासन ने मोदी सरकार से मांगा दोगुणा बजट

Tue, 02 Feb 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
budget, chandigarh budget, ut admin, modi government, chandigarh demand big budget, chandigarh

फरवरी के आरंभ होते ही बजट की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अधिकारी अभी से गुणा-भाग करने में जुट गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बार केंद्र सरकार से प्लान बजट हेड में दोगुणा बजट मांगा है। जबकि नॉन प्लान बजट हेड में भी करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये अतिरिक्त मांगे हैं।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2015-16 के लिए प्लान बजट के तहत 860 करोड़ रुपये मांगे गए थे, हालांकि बाद में करीब 225 करोड़ कटने के बाद यह रकम 634 करोड़ रह गई। बात वित्त वर्ष 2016-17 की करें तो इसके लिए प्रशासन ने वित्त मंत्रालय को 20 सौ 95 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट मंजूरी करने के लिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं बात नॉन प्लान बजट की करें तो 2016-17 के लिए 3394.81 करोड़ रुपये की मांग भेजी गई है। जबकि 2015-16 में 2971.47 करोड़ रुपये मांगे गए थे। प्रशासन ने प्लान बजट के तहत करीब 1235 करोड़ रुपये अधिक मांगे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 500 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मांगे गए हैं। हालांकि वित्त मंत्रालय की कैंची एस्टीमेट बजट पर जरूर चलती है। इस बार भी एस्टीमेट में मांगी गई पूरी रकम मिलने के कम ही आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed