फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget 2021 in Haryana News: DPR report of Karnal to Yamunanagar And Jind to Hansi New Railline completed

हरियाणा बजट की सौगातें : चार हवाई अड्डों पर रात में उतर सकेंगे विमान, दो नई रेल लाइनों का होगा निर्माण, जींद में बनेगा रेलवे जंक्शन

Fri, 12 Mar 2021 04:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 04:25 PM IST
सार

  • हिसार, पिंजौर, करनाल और नारनौल में हो सकेगी नाइट लैंडिंग
  • भिवानी में पीपीपी मोड में फ्लाईंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित होगा
  • नए रेलमार्गों की डीपीआर तैयार कर रेल मंत्रालय को भेजा
  • 800 नई बसों की खरीद प्रक्रिया जारी, 124 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी

विज्ञापन
Budget 2021 in Haryana News: DPR report of Karnal to Yamunanagar And Jind to Hansi New Railline completed
हरियाणा विधानसभा बजट 2021: - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

हरियाणा सरकार ने बजट में परिवहन क्षेत्र को रफ्तार देने की कोशिश की है। नागरिक उड्डयन से लेकर नए रेल मार्गों और रोडवेज के लिए नई 800 बसें खरीद करने का जिक्र है। नागरिक उड्डन के क्षेत्र में सरकार ने अपने बजट में हिसार विमानन हब को विकसित करने की बात दोहराई है। इसके अलावा, सभी हवाई पट्टियों की लंबाई 5000 फुट तक बढ़ाई जाएगी। पीपीपी मोड पर भिवानी जिले में एक अन्य फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव है। नए वित्त वर्ष में चार हवाई अड्डों हिसार, पिंजौर, करनाल और नारनौल में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया है।

विज्ञापन


124 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, मैनुअली टिकटिंग सिस्टम खत्म होगा
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रोडवेज की ओर से 124 पूर्णतया इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। वहीं, 800 बिना एसी बसों की खरीद की बात सरकार ने बजट में शामिल किया है। रोडवेज में मैनुअली टिकटिंग सिस्टम को खत्म कर इसके स्थान पर ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम और जीपीएस सिस्टम को शुरू किया जाएगा। जून 2021 से नए सिस्टम से यह लागू होने की संभावना है। परिवहन वाहनों की फिटनेस जांचने के लिए छह और केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें अंबाला, करनाल, हिसार, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं। फिलहाल रोहतक के गांव कन्हेली में ही एकमात्र निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र है। 
विज्ञापन


करनाल-यमुनानगर और जींद-हांसी रेलवे लाइन की डीपीआर तैयार
बजट में शामिल किए जाने के चलते प्रदेश में नए रेलमार्ग स्थापित होने की आस जगी है। बजट में बताया गया है कि 61 किलोमीटर लंबी नई करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन और 50 किलोमीटर लंबी नई जींद-हांसी रेलवे लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देकर स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





इन परियोजनाओं का काम अंतिम चरण
प्रस्तावित परियोजना की समस्त 7200 एकड़ भूमि का मास्टर पर्यावरण नियोजन और शहरी मास्टर नियोजन प्रक्रियाधीन है। एरोस्पेस विनिर्माण, उड्डयन प्रषिक्षण केन्द्र, उड्डयन विश्वविद्यालय, अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा, एयरोट्रोपोलिस (वाणिज्यिक, औद्योगिक और आवासीय) का कार्य भी विकास के अंतिम चरण में है। 

भिवानी में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना
हरियाणा सरकार आने वाले वर्षों में सभी हवाई पट्टियों की लंबाई को 5000 फुट तक बढ़ाएगी और पीपीपी मोड में भिवानी में एक अन्य फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। वर्ष 2021-22 में चार हवाई अड्डों हिसार, पिंजौर, करनाल और नारनौल में नाइट लैंडिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

हरियाणा सरकार 5618 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल रेलकॉरिडोर बना रही है। यह 122 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत दोहरी रेलवे लाइन सोहना-मानेसर-खरखौदा-दिल्ली को बाईपास करेगी और पलवल को हरसाना कलां से जोड़ेगी।

यह लाइन डीएफसी (डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर) के लिए फीडर लाइन के रूप में कार्य करेगी और हरियाणा के औद्योगिक विकास में योगदान देगी। कुरुक्षेत्र शहर में 5.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रेलवे लाइन बनेगी। जिससे नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर पांच रेलवे क्रॉसिंग समाप्त होंगी।

कैथल में एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना
कैथल शहर के लिए 4.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की एक परियोजना तैयार की गई और स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय को भेजी गई है। यह परियोजना कैथल शहर में देवीगढ़ सड़क, करनाल सड़क और ओल्ड अंबाला-हिसार बाईपास पर तीन लेवल क्रॉसिंग को समाप्त करेगी। ट्रैक के बनने के बाद ट्रैफिक सुगम होगा।

जींद में बनेगा रेलवे जंक्शन
जींद शहर की सभी चार रेल लाइनों को जोड़कर पांडु-पिंडारा के पास एक रेलवे जंक्शन बनेगा। एचआरआईडीसी ने इसकी व्यवहार्यता अध्ययन का कार्य पूरा किया जा चुका है। यह परियोजना 215.95 करोड़ रुपये की है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed