फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSP's Chief National Coordinator Akash Anand, who reached the review meeting, said- BSP government will be formed in Punjab next time

Chandigarh News: समीक्षा बैठक में पहुंचे बसपा के चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद बाेले- अगली बार पंजाब में बनेगी बसपा की सरकार

Mon, 04 Aug 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
BSP's Chief National Coordinator Akash Anand, who reached the review meeting, said- BSP government will be formed in Punjab next time
सेक्टर 29 स्थित देश सेवक कार्यालय में पहुंचे आकाश।
सेक्टर-29 के भकणा भवन में बसपा की हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ प्रदेश इकाइयों की समीक्षा बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। अगली बार पंजाब के विधानसभा चुनाव में बसपा की जीत होगी और बसपा की सरकार बनेगी। यह बात समीक्षा बैठक में रविवार को बसपा के चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कही। पार्टी की सेक्टर-29 के बाबा सोहन सिंह भकणा भवन के सभागार में आयोजित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ प्रदेश इकाइयों की बैठक में उन्होंने पार्टी की मजबूती की समीक्षा की।
आकाश आनंद बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आकाश आनंद ने कहा कि पार्टी देशभर में ऐसी समीक्षा बैठकें कर रही है ताकि आगामी लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के अच्छे परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे और पार्टी 2027 में पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी और दोनों राज्यों में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में पार्टी की बढ़ती ताकत पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने 27 जुलाई को जालंधर में पंजाब और जम्मू-कश्मीर प्रदेश इकाइयों की समीक्षा बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में पार्टी के ढांचे को मजबूत कर बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में जल्द ही सरकार बनाएगी। बसपा प्रमुख मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। रणधीर सिंह बेनीवाल ने बैठक का संचालन किया। बसपा पंजाब अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं चंडीगढ़ केंद्रीय बसपा प्रभारी डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव भी 2026 के अंत में होंगे। पार्टी इन चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने में भी लगी हुई है।

बैठक में चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ की वार्ड कमेटियों और वहां के संगठन को मजबूत करने की जानकारी दी। बैठक में हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर प्रभारी दया चंद, केंद्रीय इंचार्ज हरियाणा प्रताप सिंह, हरियाणा प्रभारी विशाल गुज्जर और हरियाणा बसपा अध्यक्ष कृष्ण जमालपुरी ने भी संबोधित किया। बैठक में चंडीगढ़ को आर्डिनेटर और पंजाब महासचिव राजा राजिंदर सिंह नन्हेड़ियां, चंडीगढ बसपा अध्यक्ष बृजपाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed