फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSP Supremo Mayawati rally in Karnal for Haryana assembly Elections

मोदी जी, कहां हैं अच्छे दिन?

Tue, 07 Oct 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 07 Oct 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
BSP Supremo Mayawati rally in Karnal for Haryana assembly Elections

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार काफी फैल चुका है। बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं होता। साधन संपन्न तबका तो ले देकर अपने काम करा लेते हैं, मगर गरीब व कमजोर तबके क्या करें। यही कारण है कि हरियाणा में ज्यादातर सत्ता गलत पार्टियों के हाथों में रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही केंद्र तथा अधिकांश राज्यों में कांग्रेस या भाजपा ने राज किया है। वे दल हमेशा पूंजीपतियों के बूते सरकार बनाते आए हैं और उनको ही खुश करने की नीतियां बनाते हैं। उन्होंने कभी भी गरीब व कमजोर तबके के लिए ठोस नीतियां नहीं बनाई। जो नीतियां बनाई उनको कड़ाई से लागू नहीं किया, लेकिन बसपा ऐसा नहीं करेगी।
विज्ञापन


बसपा धन्ना सेठों के नहीं बल्कि आम कार्यकर्ता के बूते सरकार बनाती है। मायावती ने कहा कि बसपा ने उत्तर प्रदेश में कभी किसी पर जुल्म नहीं होने दिया। ऐसा करने वालों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाता था। मैं आप लोगों का आह्वान करती हूं कि अगर आप भी हरियाणा में उत्तर प्रदेश की तरह का माहौल बनाना चाहते तो इसके लिए बसपा को सत्ता की चाबी सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिहीन किसानों को जमीन देंगे

BSP Supremo Mayawati rally in Karnal for Haryana assembly Elections

मायावती ने कहा कि बसपा सत्ता में आई तो हरियाणा में यूपी की तर्ज पर भूमिहीन लोगों को खेती के लिए तीन-तीन एकड़ जमीन पट्टे पर दी जाएगी। शहरों व गांवों में समान रूप से विकास कराया जाएगा। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बसपा ने भूमिहीन लोगों को खेती के लिए जमीन मुहैया कराई थी। इसके लिए किसानों की एक इंच भी जमीन नहीं ली गई।

पार्टी ने यूपी में बेरोजगारों को भत्ता देने की बजाय सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में नौकरियां दिलाई थीं। हरियाणा में भी इसी योजना पर काम किया जाएगा। इसमें अन्य सरकारों की तरह भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद या भेदभाव नहीं बरता जाएगा।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम, राज्यसभा सदस्य राजाराम, हरियाणा के बसपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अरविंद शर्मा  राज्यसभा सांसद मूलक नागर, असंध से प्रत्याशी वीरेंद्र मराठा, घरौंडा से प्रत्याशी सोहनलाल गुप्ता, इंद्री से प्रत्याशी सतीश गौतम, नीलोखेड़ी से प्रत्याशी अरूणा तखाना, करनाल से प्रत्याशी रणधीर रोड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

नरेंद्र मोदी पर मायावती ने किया कटाक्ष

BSP Supremo Mayawati rally in Karnal for Haryana assembly Elections

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि मोदी लोकसभा चुनाव से पहले अनेक वायदे व आश्वासन देकर अच्छे दिन लाने की बात कही थी। अब यह गलत साबित हो रहे हैं। उन्होंने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।

मैं मानती हूं कि काम करने के लिए समय दिया जाना चाहिए, मगर उनकी शुरूआत तो होनी चाहिए और मोदी के शासन में अभी तक वह शुरूआत दिखाई ही नहीं दे रही।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सेक्टर-12 के मैदान में चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि हरियाणा में समता मूलक समाज की स्थापना के लिए गैर-जाट डा.अरविंद शर्मा को मुख्यमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह तभी संभव है, जब आप मतदान के दौरान सजगता बरतते हुए बसपा के प्रत्याशियों को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed