{"_id":"e63547a2edf0a156e2486c3991e13eb3","slug":"bsp-national-leader-contriversy-statement-about-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को ये क्या बोल गए बसपा के राष्ट्रीय नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को ये क्या बोल गए बसपा के राष्ट्रीय नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 21 Apr 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सांप्रदायिकता फैला कर देश को तोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा और उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की तुलना लंका के रावण से कर दी। उन्होंने कहा कि मोदी देश में तानाशाही शासन चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कश्यप रविवार को बहुजन समाज पार्टी के लुधियाना लोकसभा से उम्मीदवार नवजोत सिंह मंडेर जरग के मुख्य चुनाव दफ्तर में पहुंचे थे। वह नवजोत सिंह के पक्ष में रोड शो करने के लिए आए और उन्होंने लुधियाना के लोगों से नवजोत के हक में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को पूरे देश में जिस तरह से समर्थन मिल रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा एक मजबूत पार्टी बनकर उबरेगी।
उन्होंने पंजाब की अकाली भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। इसलिए सभी वगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ नरेंद्र मोदी को ही प्रमोट करने में लगी है। केंद्र में किसी कीमत पर भी भाजपा की सरकार नहीं बन सकेगी।
गुजरात में हर तीसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है। 2002 में गुजरात के हुए दंगों पर मोदी अपनी गलती नहीं मानते। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपीए के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।