फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSP and Shiromani Akali Dal protest against Aam Aadmi Party in Punjab

पंजाब: बसपा-अकाली दल ने फूंका केजरीवाल का पुतला, अनमोल गगन मान के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

Fri, 16 Jul 2021 03:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर/बठिंडा/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर/बठिंडा/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Jul 2021 03:05 AM IST
सार

संविधान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अनमोल गगन मान की टिप्पणी के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों दलों ने चेतावनी दी है कि अगर अनमोल गगन मान पर कोई कार्रवाई न हुई तो वे 20 जुलाई को आप के प्रदेश प्रधान भगवंत मान के आवास का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
BSP and Shiromani Akali Dal protest against Aam Aadmi Party in Punjab
बठिंडा में पुतला फूंकते बसपा और शिअद के नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी नेता अनमोल गगन मान की ओर से कुछ दिन पहले संविधान को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को अकाली दल-बसपा गठबंधन नेताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। अकाली नेता जरनैल सिंह वाहद व बसपा नेता डॉ. नच्छतर पाल की अगुवाई में प्रदर्शन करने वाले नेताओं ने अनमोल गगन मान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के संविधान के रखवालों की मांग है कि अगर आप भारत के संविधान, बाबा साहब अंबेडकर और दलित पिछड़ा वर्ग का सम्मान करती है तो बड़बोली नेता अनमोल गगन मान को आप से बर्खास्त कर देना चाहिए। अगर अनमोल गगन मान पर कोई कार्रवाई न हुई तो वे 20 जुलाई को आप के प्रदेश प्रधान भगवंत मान के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


बठिंडा में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल के वर्करों और नेताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बसपा नेता नवनीत एवं शिअद नेता दीनव सिंगला ने कहा कि आप नेता अनमोल गगन मान ने संविधान के मुद्दे पर बर्दाश्त न करने वाली टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में भी अकाली दल के साथ बसपा नेताओं ने प्रदर्शन कर अनमोल गगन मान के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। राजपुरा में एससी-बीसी भाईचारे के लोगों ने शहीद प्रभाकर चौक पर प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल व अनमोल गगन का पुतला भी फूंका। रोपड़ में महाराजा रणजीत सिंह बाग में गठबंधन के नेताओं पुतला जलाकर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed