{"_id":"f803ac24718f188f2c60df9684935c61","slug":"bsnl-internet-user-must-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL का इंटरनेट यूज करने वाले इसे पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSNL का इंटरनेट यूज करने वाले इसे पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
अब बीएसएनएल आपको प्वाइंट टू प्वाइंट कनेक्टिविटी देगा। बीएसएनएल के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही सर्वे के बाद बीएसएनएल की चुनी गई साइट्स में आप्टिकल फाइबर नेटवर्क खड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी बीएसएनएल चंडीगढ़ के महाप्रबंधक जेएस सहोता ने चंडीगढ़ टेलीफोन डिस्ट्रिक्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में दी।
इसका आयोजन चंडीगढ़ सेक्टर-3 हरियाणा निवास में किया गया। यह बैठक बीएसएनएल चंडीगढ़ के महाप्रबंधक जेएस सहोता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर लेफ्टीनेंट कर्नल (रिटायर्ड) बीएस ढिल्लों, एसएस लोहत, रंजीत गौतम, खुशवंत राय गीगा, बाबू बरुआ, राजेश कुमार, जयपाल जसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहोता ने बताया कि सेक्टर-17 की टीई बिल्डिंग में साइबर कैफे की शुरुआत की गई है। यह हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी है।
उन्होंने कहा कि नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क बीएसएनल का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इससे ढाई लाख ग्राम पंचायत और छह लाख गांव को कनेक्ट किया जाएगा।