फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsnl company junior engineer swallowed poison due to exploitation, died

BSNL के जेई ने ऑफिस में जहर खाकर जान दी, सीनियर बना वजह, जानिए कैसे?

Mon, 09 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Mon, 09 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
bsnl company junior engineer swallowed poison due to exploitation, died
जहर खाकर जान दी
देश की सबसे बड़ी कंपनी बीएसएनएल के जूनियर इंजीनियर ने ऑफिस में ही जहर खाकर जान दे दी। ऐसा कदम उठाने की वजह सीनियर अफसर बताया जा रहा है। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है।
विज्ञापन


कंपनी के एक जेई ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार दोपहर को अपने कार्यालय में जहर खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई तो घरवालों को सूचना दी गई। परिजन  गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लेकर आए। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही जगाधरी के रक्षक विहार नाके के पास उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान परिजनों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर अपमानित करने और तंग करने के आरोप लगाए। कहा कि, उसी अफसर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया है। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, वहीं मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीआर रुकवाने और रिटायर्ड लाभ रुकवाने की धमकियां दी जा रहीं थीं

bsnl company junior engineer swallowed poison due to exploitation, died
poison
थाना शहर जगाधरी पुलिस को उषा कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता गुरमीत सिंह बीएसएनएल में जेई के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह बीएसएनएल अंबाला डिवीजन के यूनियन प्रधान भी थे। फिलहाल वे जगाधरी के बीएसएनएल कार्यालय में तैनात थे। आरोप है कि, वह पिछले कुछ समय से विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से बात-बात पर अपमानित किए जाने की बात कहते थे।

परिजनों का कहना है कि, एक वरिष्ठ अफसर दूसरी तरह से भी तंग कर रहे थे। बताया कि, उनके पिता की एसीआर रुकवाने और रिटायर्ड लाभ रुकवाने की धमकियां दी जा रहीं थीं। इससे उनके पिता काफी समय से गुमसुम थे और परिजनों की ओर से वजह पूछने पर उसी अधिकारी का नाम लेते थे। शनिवार को दोपहर तकरीबन तीन बजे परिजनों को सूचना दी गई कि ऑफिस में उनके पिता गुरमीत सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। इस पर परिजन वहां पहुंचे और अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, जेई ने जहर खा लिया था। बाद में परिजन उन्हें एंबुलेंस से पीजीआई ले जाने लगे, मगर जेई ने रास्ते में जगाधरी के रक्षक विहार नाके के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई गुरमेल सिंह और अन्य परिजनों का कहना है कि गुरमीत सिंह की मौत के लिए विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी जिम्मेदार हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।  

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान लिए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- राजीव मिगलानी, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed