{"_id":"5e74700e8ebc3e7607032a66","slug":"bsnl-cable-thievery-in-chandigarh-banks-and-police-hotlines-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः बीएसएनएल की केबल चोरी, बैंकों और पंजाब-यूटी पुलिस हेडक्वार्टर की हॉट लाइन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः बीएसएनएल की केबल चोरी, बैंकों और पंजाब-यूटी पुलिस हेडक्वार्टर की हॉट लाइन ठप
Fri, 20 Mar 2020 12:56 PM IST
खुशबू गोयल
नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की केबल चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-4 स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास से चोर केंद्रीय सदन से लेकर चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर तक करीब 200 मीटर केबल व मैनहोल चोरी करके ले गए। वारदात के बाद केंद्रीय सदन, पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब मिनी सचिवालय की सारी हॉटलाइन बंद हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 18/19 मार्च की देर रात आरोपी करीब 800 पेयर की तीन केबल, 1200 पेयर की 2 केबल चोरी कर ले गए। आरोपियों ने सेक्टर-9 से सेक्टर-10 तक पंजाब पुलिस, पंजाब मिनी सचिवालय, केंद्रीय सदन तक वारदात को अंजाम दिया। वहीं वारदात के बाद एरिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया गया है जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
बीएसएनएल के एसडीओ डीके सिंह ने बताया कि दोबारा से सेवा चालू होने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। बताया गया कि केबल चोरी होने से करीब चार लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।