फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bsf soldier husband prisoned in pakistan jail, wife on karva chauth fast

45 साल से रख रही करवा चौथ का व्रत, पाकिस्तान की जेल में कैद है फौजी पति

Thu, 20 Oct 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 20 Oct 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
bsf soldier husband prisoned in pakistan jail, wife on karva chauth fast
इस साल भी पति के दीदार को तरसती रहीं आंखे - फोटो : अमर उजाला
45 साल से करवा चौथ का व्रत रख रही इस महिला की बस एक ही आस, पति दिख जाए छूटने से पहले सांस। पाक जेल में कैद बीएसएफ जवान की पत्नी की दर्द भरी कहानी। फरीदकोट जिले के गांव टहिणा निवासी बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह पिछले 45 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है।
विज्ञापन


उसका दीदार करने के लिए उसकी पत्नी अंगरेज कौर की आंखे पत्थरा जरूर गई है लेकिन उसने पति की सकुशल वापिसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उम्मीद के चलते ही वह हर साल करवा चौथ के पर्व पर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही है। हालांकि पिछले सालों की तरह इस बार भी उसे अपने चांद का दीदार नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


अंगरेज कौर ने कहा कि हर सुहागन की इच्छा रहती हैं कि उसे करवा चौथ के पर्व पर पति के दर्शन दीदार जरूर हो। उनकी इच्छा पर भले ही ग्रहण लगा हुआ हैं लेकिन उम्मीद की किरण सांस थमने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल भी पति को देखने को तरसती रहीं आंखे, नहीं मिला दीदार

bsf soldier husband prisoned in pakistan jail, wife on karva chauth fast
पाक जेल में बंद बीएसएफ जवान की पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह 1971 की भारत-पाक युद्ध के दौरान कश्मीर के छंब सैक्टर से अचानक गायब हो गए थे। युद्ध समाप्त होने के बाद 1972 में बीएसएफ ने सुरजीत सिंह को शहीद करार दे दिया और परिवार को उनकी मौत का प्रमाणपत्र भी भेजा।

इस घटनाक्रम के 34 वर्षो बाद पाकिस्तान से रिहा होकर भारत लौटे मलेरकोटला के खुशी मोहम्मद व फिरोजपूर के सतीश कुमार ने जब परिवार को सुरजीत सिंह के जिंदा होने की खबर दी तो उनकी खुशी का कोई टिकाना न रहा।

bsf soldier husband prisoned in pakistan jail, wife on karva chauth fast
पाक जेल में बंद बीएसएफ जवान की पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद
इसके बाद से ही अंगरेज कौर ने अपने बेटे अमरीक सिंह को साथ लेकर जिला प्रशासन से लेकर राष्ट्रपति तक का दरवाजे पर सुरजीत सिंह को पाकिस्तान से रिहाई के लिए दस्तक दे रहे है लेकिन किसी ने भी सुरजीत सिंह के पाक जेल में होने की पूष्टी नहीं की थी।

अप्रैल 2012 के दौरान  अंगरेज कौर की उम्मीद पर पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री अंसार बर्नी ने मोहर लगाई। इसके बाद आल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा भी फरीदकोट में सुरजीत सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे और उनकी हर संभव मदद करने का एलान किया। परिवार को उम्मीद जगी थी कि अब जल्द ही सुरजीत सिंह की रिहाई हो जाएगी लेकिन दोनों देशों के रिश्तों की खटास के कारण फिलहाल ऐसा संभव होता दिखाई नहीं दे रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed