{"_id":"6882ae9ccdb23ed1ad0096d3","slug":"bsf-shot-down-six-pakistani-drones-in-punjab-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पंजाब में बीएसएफ ने मार गिराए छह पाकिस्तानी ड्रोन, एक किलो से अधिक हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पंजाब में बीएसएफ ने मार गिराए छह पाकिस्तानी ड्रोन, एक किलो से अधिक हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद
Fri, 25 Jul 2025 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:37 AM IST
सार
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने बुधवार रात अमृतसर के मोढ़े गांव के पास पांच ड्रोन मार गिराए।
विज्ञापन
Demo
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की ओर से आए छह ड्रोन को मार गिराया और एक किलो से अधिक हेरोइन व तीन पिस्तौल बरामद की है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने बुधवार रात अमृतसर के मोढ़े गांव के पास पांच ड्रोन मार गिराए।
विज्ञापन
इस दौरान तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और 1.070 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के भी एक अन्य घटना में अटारी गांव के पास एक और ड्रोन मार गिराया व दो मैगजीन बरामद की गई। वहीं, तरनतारन के डल गांव के पास एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने धान के खेत से एक पिस्तौल और एक मैगजीन के पुर्जे बरामद किए।
विज्ञापन