{"_id":"5b897bbe42c792466b462756","slug":"bsf-seized-pakistani-boat-from-sutlej","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज से बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज से बीएसएफ ने पकड़ी पाकिस्तानी नाव, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी नाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी कसोके के नजदीक पाकिस्तान से सतलुज दरिया में आई नाव सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ी है। इससे पहले भी कई बार पाक से नाव भारत में आ चुकी हैं। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में दरिया में पानी का बहाव बहुत तेज है।
विज्ञापन
बीएसएफ की 105 बटालियन जवान वीरवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में सतलुज के रास्ते एक लकड़ी की छोटी नाव आते हुए देखी। नाव पर कोई भी सवार नहीं था। भारतीय सीमा दाखिल होते ही बीएसएफ जवानों ने नाव को तुरंत अपने कब्जे में कर लिया और अपने उच्चाधिकारी को नाव मिलने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दरिया का बहाव तेज होने के कारण नाव बहकर भारतीय सीमा में चली आई है। पिछले डेढ़ महीने में पाकिस्तान की ओर से तीन नाव पहले भी आ चुकी है, जिनकी जांच सुरक्षा एजेंसियों कर रही हैं।
विज्ञापन