{"_id":"65ab45ddd5f8d719120cf964","slug":"bsf-seized-consignment-of-arms-and-ammunition-smuggled-by-pakistani-drone-in-firozpur-2024-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाक तस्करों ने भेजी एके-47 असॉल्ट राइफल समेत हथियारों और गोला-बारुद की खेप, BSF ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पाक तस्करों ने भेजी एके-47 असॉल्ट राइफल समेत हथियारों और गोला-बारुद की खेप, BSF ने किया जब्त
Sat, 20 Jan 2024 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:53 AM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल ने सीमा से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो एके-47 मैगजीन, 40 लाइव राउंड (7.62 मिमी) और 40,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। सीमा पर घनी धुंध के कारण सीमा पार से हथियारों और नशे की तस्करी बढ़ गई है। सीमा सुरक्षा बल लगातार सर्च अभियान चलाकर तस्करों के मंसूबे नाकाम कर रही है।
विज्ञापन
बरामद हथियार दिखाते बीएसएफ जवान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीओपी लक्खा सिंह वाला (जल्लोके) से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा तस्करी किए गए हथियारों और गोला-बारूद की एक खेप जब्त की है। पैकेट खोलने पर उसमें से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो एके-47 मैगजीन, 40 लाइव राउंड (7.62 मिमी) और 40,000 रुपये नकद बरामद हुए।
शुक्रवार को गांव जल्लोके में एक किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था। किसान का खेत सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट लक्खा सिंह वाला के पास है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात्रि पाकिस्तानी ड्रोन एक बैग खेत में फेंक गया था। किसान ने खेत में पड़े बैग की सूचना गांव के सरपंच को दी। बैग में असलहा देख सरपंच ने बीएसएफ को सूचित किया।
बीएसएफ ने बैग खोल कर देखा तो इसमें एके-47, दो मैगजीन, 40 कारतूस व 40 हजार रुपये की भारतीय करेंसी मिली है। मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मूर्ति की स्थापना है। पाकिस्तान ऐसे हथियार भेज भारत में दहशत फैलाना चाहता है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ी होने के चलते हथियार की खेप पकड़ी गई है। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ ने गणतंत्र दिवस के चलते सरहद पर चौकसी बढ़ाई हुई है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने काबू कर लिया है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गुरुवार की रात 11 बजे व्यक्ति की हलचल सुनाई दी। इसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ की 71 बटालियन सक्रिय हो गई।