{"_id":"5c8ee0bfbdec22144763240a","slug":"bsf-recovers-four-kg-heroin-on-border-in-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक तस्करों ने सीमा पर खेतों में छिपाकर रखी थी 4 किलो हेरोइन, बीएसएफ ने पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक तस्करों ने सीमा पर खेतों में छिपाकर रखी थी 4 किलो हेरोइन, बीएसएफ ने पकड़ी
Mon, 18 Mar 2019 05:35 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 Mar 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने सीआईए व एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ मिलकर सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में शुरू किए सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए हैं जिनका वजन चार किलो है। उक्त हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय खेतों में दबाकर रखी थी ताकि उनके साथी भारतीय तस्कर वहां से आसानी से उठा सकें। घटना बीएसएफ की बीओपी बारेके व मबोके में रविवार को घटी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 12 मार्च को बीएसएफ ने बीओपी मबोके से दो नौजवानों को एक किलो साठ ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर थाना ममदोट पुलिस के हवाले किया था। उनकी पहचान धर्मप्रीत सिंह और मंजीत सिंह उर्फ मलकीत सिंह वासी पंजोके के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
बीएसएफ के मुताबिक सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ की बीओपी मबोके के पास फेंसिंग पार खेत में हेरोइन छिपाकर रखी है जो भारतीय तस्करों ने मंगवाई है। बीएसएफ बटालियन-29 ने सीआईए के साथ मिलकर फेंसिंग पार खेतों में सर्च अभियान शुरू किया। वहां से बीएसएफ को हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए जिनका वजन दो किलो था।
विज्ञापन
इसी तरह बीएसएफ बटालियन-136 ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ मिलकर बीएसएफ की बीओपी बारेके के नजदीक सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में संयुक्त आपरेशन चलाया। वहां से बीएसएफ को हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए जिनका वजन दो किलोग्राम था। बीएसएफ व पुलिस इस बात का सुराग लगाने में जुटी है कि किन लोगों ने पाक से हेरोइन मंगवाई है।