फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF ready at Punjab-Pakistan border for responding action

'बॉर्डर पर गोली चली तो पाक पर गोले चलेंगे'

Thu, 09 Oct 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Thu, 09 Oct 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
BSF ready at Punjab-Pakistan border for responding action

पंजाब पाक बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर चैलेंज दे दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिले के सरहदी गांवों में अलर्ट बरकरार है। सीमा पर बीएसएफ के जवान सतर्क हैं। सैन्य अफसरों का दावा है कि बीएसएफ जवान सीमा पार से हमले और घुसपैठ की स्थिति में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस क्षेत्र में सीमा पर पूरी तरह शांति का माहौल है। सैन्य अफसरों की मानें तो अगर यहां पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई तो भारतीय सेना की टुकड़ी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन


उधर, सीमा क्षेत्र के गांवों के लोगों को रात के समय घर से बाहर न निकलने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर बीएसएफ के अफसरों की ओर से डीसी पठानकोट के साथ बैठक की गई। बैठक में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद से सटे गांव में अलर्ट

BSF ready at Punjab-Pakistan border for responding action

डीआईजी बार्डर रेंज कमांडेट राजीव कपूर ने बताया कि गुरदासपुर जिले में पाक सीमा पर गोलीबारी की अभी तक कोई खबर नहीं है। फिर भी पड़ोसी राज्य जम्मू के पहाड़ीपुर, पानसर मनियारी, कानाचक्क में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के बाद पठानकोट के डीसी के साथ उन्होंने बैठक की।

इस बीच सरहद से सटे गांव के सरपंचों को सूचित कर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की ओर से सीमा पर हथियार फिट कर दिए गए हैं और जवान हर हालात से निपटने को तैयार हैं।

उच्चाधिकारियों की ओर से बीएसएफ को पूरी मुस्तैदी से तैयार रहने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सर्तकता के तहत लोगों को रात में घरों से बाहर न निकलने व खुले स्थानों पर पशु न बांधने के लिए कहा गया है।

इस संबंधी गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा ने बताया कि वे सेना की चौकसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed