फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bsf killed one intruder in encounter at firozpur border,

बीएसएफ ने पाक घुसपैठिया मार गिराया, चार भाग निकले

Sun, 31 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sun, 31 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
bsf killed one intruder in encounter at firozpur border,
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान की तरफ से हथियारों की खेप लेकर सरहद पर पहुंचे पाक घुसपैठियों की बीएसएफ के साथ मुठभेड़ हो गई। बीएसएफ ने एक घुसपैठिएं को मार गिराया जबकि चार भागने में कामयाब हो गए। घटना फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी कस्सोके के नजदीक रविवार को घटी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों ने सतर्क किया था कि पाकिस्तान की तरफ से भारत में तबाही मचाने के लिए हथियारों का जखीरा आने वाला है। इसके चलते सरहद पर बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की तरफ से होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीओपी कस्सोके पास एक नाला है। उसी के साथ-साथ पाकिस्तान की तरफ से पांच घुसपैठिए हथियार लेकर आ रहे थे। वहां गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने उन्हें देख लिया और उन्हें वहीं पर रुकने की चेतावनी दी लेकिन तीन घुसपैठियों ने बीएसएफ पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक घुसपैठियों पर फायरिंग की। इसमें एक घुसपैठियां मारा गया। चार घुसपैठिए भागने में कामयाब हो गए। डीआईजी ने बताया कि भागने वाले चार घुसपैठिए भी जख्मी हुए हैं लेकिन भागते समय अपने साथ वह सभी हथियार व सामान उठाकर ले गए जो इंडियन तस्करों को देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed