{"_id":"654a1f68e88be8a155026a0e","slug":"bsf-jawans-caught-two-pakistani-drones-in-amritsar-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन पकड़े, एक धनोए खुर्द तो दूसरा राजाताल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन पकड़े, एक धनोए खुर्द तो दूसरा राजाताल से बरामद
Tue, 07 Nov 2023 05:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:21 PM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पहला ड्रोन सुबह करीब साढ़े सात बजे राजाताल गांव के बाहर धान के एक खेत से बरामद किया। जबकि दूसरा ड्रोन राजाताल गांव से करीब नौ किलोमीटर दूर गांव धनोए खुर्द से बरामद किया गया। बल की टुकड़ी गश्त कर रही थी। गांव के बाहर एक खेत में ड्रोन पड़े होने की सूचना मिलने पर जवानों ने सर्च अभियान शुरु किया।
विज्ञापन
बरामद ड्रोन।
- फोटो : X: BSF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के अमृतसर में गश्त के दौरान बल के जवानों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। ये दोनों ड्रोन दो गांवों में मिले हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ ने एक ड्रोन राजाताल गांव के पास से सुबह 7:30 बजे और दूसरा ड्रोन धनोए खुर्द गांव से सवा 11 बजे सर्च अभियान के दौरान बरामद किया। दोनों मामलों में बीएसएफ अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों ड्रोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि पहला ड्रोन सुबह करीब साढ़े सात बजे राजाताल गांव के बाहर धान के एक खेत से बरामद किया। जबकि दूसरा ड्रोन राजाताल गांव से करीब नौ किलोमीटर दूर गांव धनोए खुर्द से बरामद किया गया। बल की टुकड़ी गश्त कर रही थी। गांव के बाहर एक खेत में ड्रोन पड़े होने की सूचना मिलने पर जवानों ने सर्च अभियान शुरु किया। बरामद दोनों ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई मेविक-3 क्लासिक मॉडल के हैं।
विज्ञापन