{"_id":"659152a7c9e318ec290e4347","slug":"bsf-jawan-dies-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-in-punjab-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: खुद की राइफल से गोली चली... बीएसएफ जवान के सीने में लगी, मौत से मच गया हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: खुद की राइफल से गोली चली... बीएसएफ जवान के सीने में लगी, मौत से मच गया हड़कंप
Sun, 31 Dec 2023 05:13 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 31 Dec 2023 05:13 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में जेसीपी बैरियर हुसैनीवाला में तैनात बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक जवान राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला था। जवान के मोबाइल को जांच की खातिर लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की ड्यूटी के दौरान संदिग्धावस्था में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सीने में लगी है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्जकर जवान का मोबाइल जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बीएसएफ जवान मांगी लाल निवासी झुंझुनू (राजस्थान) जेसीपी बैरियर हुसैनीवाला में तैनात था। जवान सुबह चार बजे उठकर तैयार हो गया। नाश्ता करने के बाद ड्यूटी पर चला गया। नाके पर बने रूम में खुद की राइफल से गोली चली, जो उसके सीने में लगी। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जवान ने खुद को गोली मारी या राइफल से अचानक गोली चली... इसकी जांच की जा रही है। गोली सीधी सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनते ही अन्य जवानों में भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक जवान के मोबाइल की जांच करने को लैब भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन