{"_id":"65b158a40b2d10e8e30c9089","slug":"bsf-handed-over-pakistani-citizen-to-pak-rangers-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, फ्लैग मीटिंग में BSF ने जताई आपत्ति, मानवीय आधार पर वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, फ्लैग मीटिंग में BSF ने जताई आपत्ति, मानवीय आधार पर वापस भेजा
Thu, 25 Jan 2024 12:22 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:22 AM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल ने मानवीय आधार पर एक पाकिस्तानी नागरिक को रिहा किया है। पूछताछ में उसके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें बीएसएफ अधिकारियों ने बार-बार भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी नागरिकों के दाखिल होने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
बीएसएफ ने रिहा किया पाकिस्तानी नागरिक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार देर शाम अमृतसर सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स को एक पाकिस्तानी नागरिक सौंपा। बीएसएफ ने इस नागरिक को 22 जनवरी को भारतीय क्षेत्र में घुसने पर काबू किया था। प्राथमिक पूछताछ पर उसके पास से कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
अधिकारियों को पता चला कि वह गलती से सीमा पार करने के बाद भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। बीएसएफ अधिकारियों ने 23 जनवरी की शाम करीब पौने छह बजे पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग बैठक की और इसकी जानकारी साझा कर विरोध जताया।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी 22 जनवरी 2024 को सीमांत गांव कक्कड़ के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टुकड़ी ने सीमा पर बाड़ के पास एक संदिग्ध युवक को देखा तो उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके पाकिस्तान के नागरिक होने की बात सामने आई। तलाशी में उसके कब्जे से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने तुरंत इसकी जानकारी फ्रंटिअर हेडक्वार्टर (जालंधर) के माध्यम से गृह मंत्रालय को दी।
विज्ञापन
इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की और उन्हें इस पाकिस्तानी नागरिक के भारतीय क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी दी और विरोध जताया। इसके बाद नागरिक के बारे में मिली जानकारी को पाकिस्तान रेंजर्स ने सत्यापित किया। पाकिस्तान नागरिक निकलने पर बीएसएफ अधिकारियों ने मानवीय आधार पर उसे देर रात पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया।