{"_id":"647ab300951611783f095455","slug":"bsf-fired-on-pakistani-drone-heroin-recovered-in-amritsar-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: पाकिस्तान से घुसे ड्रोन पर BSF ने की फायरिंग, सीमांत गांव से साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: पाकिस्तान से घुसे ड्रोन पर BSF ने की फायरिंग, सीमांत गांव से साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद
Sat, 03 Jun 2023 08:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:57 AM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक पार्टी शुक्रवार रात पंजाब पुलिस के साथ अमृतसर के सीमांत गांव राय के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान बल के जवानों ने पाक की तरफ से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, उस पर फायर किए गए।
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सीमांत गांव राय के बाहर खेत से हेरोइन का पैकेट बरामद किया। बीएसएफ ने ड्रोन की आवाज सुनी तो उस पर फायरिंग की और इस दौरान ही पास में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी। जिसके बाद बल के जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया और एक खेत से साढ़े पांच किलो हेरोइन वाला पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया।
यह भी पढ़ें: अमृतसर में हड़कंप: स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना, पूरे पंजाब में रेड अलर्ट, एक निहंग हिरासत में
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक पार्टी शुक्रवार रात पंजाब पुलिस के साथ अमृतसर के सीमांत गांव राय के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान बल के जवानों ने पाक की तरफ से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, उस पर फायर किए गए। अचानक जवानों ने कुछ गिराए जाने की आवाज भी सुनी। जिसके बाद बीएसएफ की और फोर्स को वहां मंगवा लिया और पूरे इलाके को घेर लिया। जवानों ने गांव के बाहर सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान जवानों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत से पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया, जो लोहे के एक छल्ले से बंधा हुआ था। इस पैकेट के अंदर अलग-अलग पांच पैकेट थे, जिन्हें खोल कर जांच करने पर उनके अंदर से साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद की गई।