{"_id":"65c1cb7dd1fcf56b60062072","slug":"bsf-apprehended-afghan-national-in-gurdaspur-and-pakistani-national-in-tarn-taran-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बीएसएफ ने सीमा पर पकड़े अफगानी समेत दो घुसपैठिए, परीक्षा के डर से भाग कर आया पाकिस्तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बीएसएफ ने सीमा पर पकड़े अफगानी समेत दो घुसपैठिए, परीक्षा के डर से भाग कर आया पाकिस्तानी
Tue, 06 Feb 2024 02:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:07 PM IST
सार
दो घुसपैठिए को पकड़ने के बाद बीएसएफ ने कहा कि देश की अखंडता की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता अटूट है। ये कार्य हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ के निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए घुसपैठिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने गुरदासपुर सेक्टर में एक अफगान नागरिक और तरनतारन में एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। उनके प्रवेश के पीछे के उद्देश्यों की जांच चल रही है। बीएसएफ ने कहा कि देश की अखंडता की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता अटूट है। ये कार्य हमारे राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ के निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
तरनतारन में भारत-पाक सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए नाबालिग पाकिस्तानी लड़के को बीएसएफ ने हिरासत में लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ को भारत-पाक सीमा के नजदीक बीओपी पालोपति से कुछ हलचल होती नजर आई, जिसे देखते हुए बीएसएफ ने हरकत में आते हुए एक पाकिस्तान नागरिक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हिरासत में लिए गए नागरिक की पहचान अबू बकर (16) पुत्र एमडी फरीद निवासी गांव चेतनवाला जिला कसूर के रूप में हुई है, जिसे बीएसएफ अधिकारियों ने थाना खालड़ा की पुलिस को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक अबू बकर परीक्षा में फेल होने के डर से अपने घर से भाग गया था, जिसके खेत एलओसी के पास हैं। उसे एलओसी को पार करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 100 रुपये का एक पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पठानकोट में भी पकड़ा गया था पाकिस्तानी घुसपैठिया
पठानकोट के बमियाल सेक्टर की सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस में भारत-पाक सीमा पार कर आए पाकिस्तानी घुसपैठिये को बीएसएफ जवानों ने काबू किया है। प्रारंभिक जांच में घुसपैठिये ने अपना नाम नजीब पुत्र फजलूद्दीन बताया है। तलाशी के दौरान घुसपैठिये से 280 रुपये पाकिस्तानी करंसी, एक पाकिस्तानी मार्क सिगरेट का पैकेट, एक लाइटर और उर्दू में लिखी पर्ची बरामद की है।
बीएसएफ ने इसकी सूचना तुरंत थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस का दी। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी हरप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे के करीब भारत-पाक सीमा क्रॉस करने की कोशिश करने वाले घुसपैठिये को बीएसएफ ने देखा। जवानों ने चेतावनी भी दी, लेकिन फिर भी घुसपैठिया बॉर्डर सीमा में घुस आया, जिसके तुरंत बाद बीएसएफ ने इसको पकड़ लिया। दोपहर बाद घुसपैठिये का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस के हवाले करने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ ने कहा कि उनके पास जैसे ही घुसपैठिये को सौंप दिया जाएगा, उसके बाद पुलिस जांच शुरू कर देगी।