फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf aperhanded who trying to entere in india

BSF ने 21 साल के पाकिस्तानी युवक को पकड़ा, पाक पासपोर्ट-करेंसी और फोन बरामद

Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
bsf aperhanded who trying to entere in india
पाकिस्तानी युवक अब्दुल्ला शाह
बीएसएफ ने भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक 21 साल के लड़के को पकड़ा है। जिसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया है। लेकिन इसके पास से वीजा नहीं मिला है।  इसका नाम अब्दुल्ला शाह बताया जा रहा है। अब्दुल्ला शाह को सुरक्षाबलों के जवानों ने वाघा बार्डर के पास से उस समय पकड़ा जब वह भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


 पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पाकिस्तान के स्वात का रहने वाला है। बीएसएफ को उसके पास से पासपोर्ट के अलावा मोबाइल फोन, सिम और 9000 रुपए की पाकिस्तानी करेंसी मिली है। इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह सरहद पार करने की कोशिश क्यों कर रहा था? पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर बीएसएफ द्वारा पंजाब के अमृतसर में भी दो भारतीय नागरिकों को धरे जाने की खबर आ रही है। सुरक्षा बलों के जवानों ने 23 साल के बाबू अली और 20 साल के थाहिब नाम के युवकों को बॉर्डर ऑफ पोस्ट, रनिया अमृतसर से पकड़ा है। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार को आईटी हब बेंगलुरु में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। क्राइम ब्रांच ने इन्हें राजधानी के कुमारस्वामी लेआउट के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास भारत में आने के वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने एक भारतीय को इनके साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नेपाल से हुई थी घुसपैठ की कोशिश

bsf aperhanded who trying to entere in india
गिरफ्तारी - फोटो : Demo Pic
बता दें कि कुछ दिन पहले ही  नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था। जम्मू एवं कश्मीर के डोलगाम गांव का निवासी नसीर अहमद (34) कश्मीरी कालीन और कश्मीरी सामान के विक्रेता के रूप में भारत में घुसपैठ का प्रयास कर रहा था। 

अहमद एक सक्रिय आतंकवादी है और सितंबर 2003 से पाकिस्तान में रह रहा है। अधिकारी ने कहा वह नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ कई हिंसक अपराधों में शामिल है। उसे एक खास मिशन के लिए भारत भेजा गया था। पहले उसे बनिहाल और जम्मू एवं कश्मीर से सटे इलाकों में सक्रिय आतंकवादियों ने प्रशिक्षित किया और वह 2002 से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed