फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF And STF recovered Weapons from border area in Punjab

पाक की नापाक साजिश का खुलासा, ड्रोन के बाद पंजाब में पकड़ी गई हथियारों की बड़ी खेप, तीन गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2019 06:40 PM IST
ajay kumar धीरज, अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
धीरज, अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
BSF And STF recovered Weapons from border area in Punjab
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने एक संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब में तीन नौजवानों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर फिरोजपुर सेक्टर के ममदोट इलाके से पांच एके-47 राइफल, एके-47 राइफल के 10 मैगजीन, 200 कारतूस, ऑस्ट्रिया की बनी एक ग्लोक पिस्तौल, 20 कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए गए।

विज्ञापन


 जांच टीम के अनुसार इन युवकों के संबंध आतंकियों के साथ हैं। जंडियाला में स्थित गुरदासपुरिया ढाबा के नजदीक सोमवार रात पकड़े गए आरोपी युवकों ने गिरफ्तारी से पहले एडीजीपी हरदीप सिंह सिद्धू पर फायर भी किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। बरामद किए गए सभी हथियार पाकिस्तान के एक उर्दू अखबार में लपेटे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के पुराना साला निवासी सुखराज सिंह, जंडियाला के राजपाल सिंह और मजीठा के भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह और स्नेह शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि हथियारों की तस्करी में शामिल कुछ नौजवानों के संबंध आतंकवादियों के साथ हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए एडीजीपी हरदीप सिंह सिद्धू और आईजी बलकार सिंह सिद्धू ने एक ऑपरेशन टीम का गठन किया। इस टीम ने सोमवार रात जंडियाला के नजदीक नाकेबंदी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुरिया ढाबा के नजदीक संदिग्ध लगने पर तीन नौजवानों का पीछा किया गया। युवकों ने टीम की अगुवाई कर रहे एडीजीपी हरदीप सिंह सिद्धू पर सीधा फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। एडीजीपी ने जवाबी फायर किया, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान इन्होंने पाकिस्तान से आई हथियारों की एक खेप के बारे में जानकारी दी जिसके बाद फिरोजपुर सेक्टर के ममदोट इलाके से हथियारों की भारी खेप बरामद की गई। 

जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीनों नौजवानों से पूछा जा रहा है कि बरामद किए गए हथियारों को कहां सप्लाई किया जाना था। यह भी जानकारी मिली है कि यह तीनों नशे की तस्करी में भी शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीनों के संबंध कुछ दिन पहले गिरफ्तार किये गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादियों के साथ तो नहीं है।

पंजाब पुलिस पहले ही पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आए हथियारों का जखीरा बरामद कर चुकी है। बीते एक सप्ताह के दौरान एके-47 राइफलों व उनके मैगजीनों की खेप ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए कई चुनौतियां पैदा कर दी है। गिरफ्तार किए गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादियों के तार पाकिस्तान में बैठे रंजीत सिंह नीटा और खालिस्तान कमांडो फोर्स के परमजीत सिंह पंजवड़ आईएसआई के इशारे पर पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहे है।

पाकिस्तानी तस्करों ने दरिया की जलकुंभी पर रखकर भेजी हेरोइन

पाकिस्तानी तस्कर सतलुज दरिया के रास्ते से भारत में हेरोइन और असलहा भेजने में जुटे हैं। मंगलवार को पाकिस्तान से दरिया के रास्ते जलकुंभी पर रखकर भारतीय सीमा में भेजी गई हेरोइन की खेप बीएसएफ ने पकड़ ली। यह मामला फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर स्थित बीओपी ओल्ड मोहम्मदी वाला (एमडी) के नजदीक पाकिस्तान से भारतीय सीमा में प्रवेश होने वाले सतलुज दरिया में हुआ। 

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बीएसएफ की बटालियन-136 के जवान गश्त कर रहे थे, उन्होंने देखा कि दरिया के पानी में बह रही जलकुंभी के ऊपर कोई वस्तु पड़ी है, जो पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश कर रही है। जवानों ने उसे दरिया से निकालकर देखा तो हेरोइन के दो पैकेट थे, जिनका वजन दो किलो 135 ग्राम था। 

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक भारतीय तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं, वाट्सएप के माध्यम से हुई बातचीत के बाद पाकिस्तानी तस्कर भारतीय तस्करों द्वारा बताई हुई जगह से हेरोइन की खेप भेजते हैं। पिछले कुछेक दिनों से दरिया के रास्ते पाकिस्तान ने भारी मात्रा में हेरोइन की खेप भारत में भेजी है, जिनमें से कुछेक किलो बीएसएफ ने पकड़ी है। इस साल दस माह में बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से तकरीबन 149 किलो 425 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed