फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   B.Sc student of DAV College hangs herself, dies

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज की बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाया, मौत

Wed, 28 Feb 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
B.Sc student of DAV College hangs herself, dies
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में अध्ययनरत बीएससी की एक छात्रा के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे की है, जब क्लासरूम में पढ़ाई करने के बाद बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा हरियाणा के जिला हिसार के गांव मिर्चपुर से पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ आई थी। कालेज विद्यार्थियों के अनुसार छात्रा ने दोपहर तक क्लास में पढ़ाई की। उसके बाद दोपहर को हाॅस्टल की मेस में जाकर खाना भी खाया। इसके बाद हॉस्टल में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। छात्रा का कमरा अंदर से बंद था। उसके साथ कमरे में रहने वाली छात्रा ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। इसके बाद कालेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया और कमरे का दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़ने पर पता चला कि छात्रा ने फंदा लगा रखा है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि छात्रा ने आखिर आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed