{"_id":"5e2729ae8ebc3e8d430481e8","slug":"brother-died-and-sister-injured-in-road-accident-at-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में धुंध के कारण हादसा, भाई की मौत, जिंदगी से जूझ रही बहन, उजड़ा हंसता-खेलता परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में धुंध के कारण हादसा, भाई की मौत, जिंदगी से जूझ रही बहन, उजड़ा हंसता-खेलता परिवार
Wed, 22 Jan 2020 01:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:36 AM IST
सार
- रिफाइंड फैक्ट्री गरनाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से मारा टक्कर।
- उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, मंगलवार सुबह पड़ी धुंध के कारण हुआ हादसा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मंगलवार सुबह चंडीगढ़ जाने के लिए घर से निकले मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को रिफाइंड फैक्ट्री गरनाला के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई व युवती घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन चालक मंगलवार सुबह पड़ी धुंध का फायदा उठाकर टक्कर मारने के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार सेक्टर-बी मकान नंबर 435 डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला दर्शन सिंह अपनी बहन जसपाल कौर उर्फ जस्सी के साथ सुबह चंडीगढ़ जाने के लिए करीब साढ़े 8 बजे घर से निकला था। 25 वर्षीय दर्शन सिंह डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट में कार्यरत था। जबकि उसकी 23 वर्षीय बहन जस्सी अंबाला शहर में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही है।
विज्ञापन
दर्शन सिंह प्रतिदिन अंबाला शहर में अपनी बहन को छोड़ने के बाद बस से चंडीगढ़ रवाना हो जाता था। मंगलवार सुबह दोनों भाई-बहन रोजाना की तरह मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। जब वह गांव गरनाला की रिफाइंड फैक्ट्री के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। हादसे में दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जस्सी जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
हादसे में युवक दर्शन सिंह की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जसवंत सिंह, एसएचओ पंजोखरा थाना।