फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Broken dream ... Rowing player Khushpreet Kaur failed to qualify for Olympics

सपना टूटा.. ओलंपिक क्वालीफाइंग नहीं कर पाईं रोइंग खिलाड़ी खुशप्रीत कौर

Tue, 18 May 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Broken dream ... Rowing player Khushpreet Kaur failed to qualify for Olympics
चंडीगढ़। रोइंग खिलाड़ी खुशप्रीत कौर ओलंपिक क्वालीफाइंग नहीं कर पाईं। वह जापान में ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए खेली गई रोइंग चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहीं। फाइनल राउंड में खुशप्रीत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाईं और उनका ओलंपिक क्वालीफाइंग करने का सपना टूट गया। खुशप्रीत डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। क्वालीफाइंग न कर पाने से खुशप्रीत और उनके साथी खिलाड़ियों में निराशा तो जरूर हैं, लेकिन कोच दीपक कुमार को अब भी खुशप्रीत की काबलियत पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि खुशप्रीत को अभी रोइंग में आए तीन वर्ष भी नहीं हुए हैं और वह ओलंपिक क्वालीफाइंग राउंड तक पहुंच गई। यह अलग बात है वह क्वालीफाई नही कर सकी। दीपक के अनुसार खुशप्रीत पहले एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती थी। उनकी प्रेरणा के बाद खुशप्रीत ने रोइंग करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

काफी टफ रही क्वालीफाइंग चैंपियनशिप
रोइंग खिलाड़ी खुशप्रीत कौर ने बताया कि ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में विश्व की रोइंग की बेहतरीन महिला खिलाड़ियों ने सिंगल स्कल इवेंट में हिस्सा लिया था। मुकाबला काफी टफ था। अंतिम राउंड में कुछ समय से ही पिछड़ गई थी। इसके चलते पांचवें स्थान पर रहीं। पहले चार स्थान पर आने वालों को ही ओलंपिक का टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यास न होने से परफारमेंस पर हुआ असर - खुशप्रीत कौर ने बताया कि पिछला साल कोविड के चलते लॉकडाउन लगा रहा। लगभग 9 महीनें तक रोइंग सेंटर भी बंद रहा। इसके चलते अभ्यास पूरी तरह से प्रभावित रहा। पूरी अभ्यास न होने के असर ओीलंकिप क्वालीफाइंग चैंपियनशिप पर भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed