फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Broke lock of Vita booth and stole 74 kg of desi ghee and cash

वीटा बूथ का ताला तोड़ 74 किलो देसी घी और कैश ले उड़े चोर

Thu, 02 Jan 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Broke lock of Vita booth and stole 74 kg of desi ghee and cash
चंडीगढ़। सेक्टर-41बी एजी कालोनी स्थित वीटा बूथ का ताला तोड़कर चोर 5 हजार की नकदी, 7 हजार की चॉकलेट समेत अलग-अलग पैक में रखे 74 किलो देसी घी ले उड़े। इतना ही नहीं जाते-जाते चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। वारदात का पता उस वक्त लगा जब सुबह बूथ को खोला गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जसविंदर कौर (41) ने बताया कि वह परिवार समेत सेक्टर-41 स्थित मकान नंबर (217/2) में रहती हैं। वह अपनी पार्टनर राजविंदर राय के साथ सेक्टर 41बी स्थित एजी कालोनी में वीटा बूथ चलाती हैं। रोजाना की तरह बीते 30 दिसंबर की रात करीब 9 बजे बूथ को बंद कर घर चली गईं। अगली सुबह करीब 6.30 बजे बूथ को खोलने पहुंची तो वहां ताला टूटा हुआ था। अंदर चेक करने पर बूथ से 15 किलो का देसी घी का टिन, 5 किलो के 2 टिन, एक किलो के 36 देसी घी के पाउच, एक किलो देसी घी के तीन टीन, करीब सात हजार रुपये के चॉकलेट, 3 हजार रुपये के सिक्के, दो हजार कैश समेत डीवीआर चोरी हुआ था। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी उड़ाई
उधर, सेक्टर प्रवीण कुमार (40) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-46डी स्थित मकान नंबर (4383) में परिवार समेत रहते हैं। बीते 27 दिसंबर को वह करनाल स्थित अपने गांव नलीखुर्द गए थे। बीते सोमवार को गांव से वापस लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर चेक किया तो कमरे में रखे आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और उसमें से दस ग्राम सोने की चेन, पांच ग्राम चांदी की पाजेब, 15 चांदी के सिक्के समेत दस हजार कैश चोरी था। शिकायत के आधार पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed