फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   brochure for chandigarh sectorc 51 two bhk flat scheme

सेक्टर 51 की टू बीएचके स्कीम के लिए इन बैंकों से खरीदें ब्रोशर

Wed, 02 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
brochure for chandigarh sectorc 51 two bhk flat scheme

चंडीगढ़ के सेक्टर 51 की टू बीएचके स्कीम के लिए ब्रोशन मिलने शुरू हो गए हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बैठक में तय किया गया

विज्ञापन
कि सेक्टर-51 की 127 टू बीएचके स्कीम के लिए ब्रोशर पंजाब एंड सिंध बैंक, इलाहाबाद और आईसीआईसीआई, एक्सिज, इंडसइंड, एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक से मिलेंगे। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अल्प अवधि के लिए अतिरिक्त राशि यूटीआई म्युचल फंड में निवेश करेगा।

बिना मंजूरी खर्च के मामले में सीईओ का लिखित जवाब
सीईओ ने बोर्ड और चेयरमैन की मंजूरी के बिना ही सरकारी कोठी पर 22 लाख रुपये खर्च कर दिए। अब लिखित जवाब दिया है। मामला चंडीगढ़ में सेक्टर-16 स्थित सरकारी कोठी (कैंप आफिस) का है।

सीईओ दीपक कुमार ने बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों को लिखित जवाब की प्रति दी, लेकिन बोर्ड के सदस्यों ने जवाब पर अभी कोई विचार नहीं किया है। जवाब में कहा गया है कि यह राशि उनकी निजी नहीं, सरकारी प्रॉपर्टी पर खर्च की गई है। यह जो कोठी बोर्ड को मिली है वह 7 साल से बंद थी, ऐसे में कोठी की रेनोवेशन की जरूरत थी।
विज्ञापन


77 मकानों को किया बहाल
बोर्ड की बैठक में सेक्टर-56 के 77 मकानों को बहाल करने का निर्णय लिया गया। ये वे मकान थे जोकि किश्तें जमा न होने या अन्य कारणों से बोर्ड ने खारिज कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि मकान धारक ब्याज समेत राशि जमा करवाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट के बूथों के बरामदे और सीढ़ियों को कवर करने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके लिए प्रशासन की ओर से 49 लाख 28 हजार 536 रुपये की राशि मंजूर की गई है।


अगली बैठक में प्रस्ताव
सदस्य प्रेम कौशिक ने कहा कि पिछली बैठक में अधिकारियों के मकानों पर किस तरह से खर्च किया जाए और किस प्रक्रिया के तहत किया जाए, इसके लिए पॉलिसी बनाकर चर्चा के लिए लाने को कहा था, लेकिन एजेंडे में पॉलिसी का उल्लेख नहीं किया गया है। इस पर चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने आश्वासन दिया कि अगली बैठक में प्रस्ताव आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed